Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश BIHAR NEWS : 'दुपट्टा, डांट और पोर्टल की गड़बड़ी…',स्कूल में नहीं दिखी हाजिरी तो DEO ने मांगा जवाब; महिला टीचर ने कहा - सर गर्मी अधिक थी इसी वजह से दुपट्टा सरक ... सिलेंडर बना ‘धुरंधर’: इन्फ्लुएंसर ने आपदा में खोज लिया अवसर, LPG गैस की किल्लत पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग ‘तुम फेल हो रहे, पैसे दो, पास करवा दूंगा', रिजल्ट से पहले बिहार बोर्ड छात्रों को फोन कर फंसा रहे जालसाज Bihar Education News: शिक्षा विभाग के एक भ्रष्ट अधिकारी को मिला बड़ा दंड, 50 हजार रू घूस लेते हुए थे गिरफ्तार Bihar News : पटना में LPG क्राइसिस पर प्रशासन सख्त, ब्लैक मार्केटिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई; DM बोले - लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त
13-Jan-2024 09:18 PM
By First Bihar
PURNEA: पूर्णिया में विवाहिता की हत्या से सनसनी फैल गयी है। मृतका के भाई ने उसके भैंसूर पर दुष्कर्म के बाद हत्या करने का आरोप लगाया है और पुलिस से आरोपी भैसूर को गिरफ्तार करने की मांग की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
घटना पूर्णिया के बनमनखी थाना इलाके की है जहां 21 साल की विवाहिता की लाश घर से बरामद हुआ है। सालभर पहले उसकी शादी हुई थी जिसके बाद पति उसे घर पर छोड़कर दूसरे प्रदेश में मजदूरी करने के लिए चला गया। यहां वो अकेली रहती थी और पास में भैसूर और उनका परिवार रहता था। मृतका का भाई जब बहन से मिलने के लिए उसके घर गया तब देखा की बहन की लाश घर में रखी हुई है और ससुराल के सभी लोग फरार हो गये है।
मृतका के भाई ने इसकी सूचना पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्ट के लिए भेजा। वही एफएसएल की टीम भी साक्ष्य इकट्ठा करने में जुट गयी। मृतका के भाई का आरोप है कि उसकी बहन की हत्या उसके भैसूर ने की है। पहले दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया फिर हत्या की गयी है।
मृतका के भाई की शिकायत के बाद पुलिस घटना के सभी बिन्दुओं की जांच में जुट गयी है। बनमनखी थाने की पुलिस का कहना है कि एफएसएल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही घटना के सही कारणों का पता चल पाएगा। फिलहाल पुलिस रिपोर्ट के आने का इंतजार कर रही है वही आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी भी की जा रही है। इस घटना से मृतका के परिजन काफी सदमें में है और बेटी को इंसाफ दिलाने की मांग पुलिस से कर रहे हैं।