ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने फिक्स किया टारगेट: 40 में...

2024 के लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने फिक्स किया टारगेट: 40 में से 36 सीट जीतने का लक्ष्य, पार्टी ने तैयार की रणनीति

28-Jan-2023 09:01 PM

By First Bihar

DARBHANGA: भारतीय जनता पार्टी ने 2024 के लोकसभा चुनाव में बिहार के लिए अपना टारगेट फिक्स कर लिया है. पार्टी ने तय किया है कि वह बिहार की 40 लोकसभा सीटों में से 36 सीटों पर जीत हासिल करेगी. भाजपा ने इसकी लिए प्लानिंग तैयार कर ली है. अगले महीने से इस पर अमल शुरू हो जायेगा.


बीजेपी का टारगेट

दरअसल बिहार भाजपा के तमाम बड़े नेता दो दिनों से दरभंगा में जमे हैं. दरभंगा में भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक चल रही है. प्रदेश कार्यसमिति की ये बैठक 2024 के लोकसभा चुनाव की रणऩीति तैयार करने को लेकर ही बुलायी गयी थी. बैठक में बिहार से लोकसभा की सारी चालीस सीटों पर चर्चा हुई. पार्टी के नेताओं ने वहां अपने वोट बैंक की पूरी जानकारी ली. इसके बाद ये तय किया गया कि 40 में से 36 सीटों पर जीत हासिल करने के लक्ष्य के साथ मैदान में उतरा जाये.


क्या है बीजेपी का प्लान

बीजेपी ने अपना प्लान दो बिंदुओं को ध्यान में रखकर तैयार किया है. पार्टी के नेता ने बताया कि नरेंद्र मोदी अब भी देश में सबसे बड़े फैक्टर हैं. बीजेपी का अपना वोट तो है ही. लेकिन जो वोटर विधानसभा के चुनाव में भाजपा को वोट नहीं देते वे भी लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए वोट करते हैं. 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में ये बात साफ हो चुकी है. लिहाजा पार्टी मान रही है कि बिहार के तकरीबन 40 प्रतिशत वोटर नरेंद्र मोदी के नाम पर उसके पास हैं.


नीतीश के खिलाफ आक्रोश का सहारा

बीजेपी नेताओं का मानना है कि पूरे बिहार में नीतीश कुमार के खिलाफ लोगों में जबरदस्त आक्रोश है. शराबबंदी में राज्य सरकार जिस तरह से विफल हुई है उससे लोगों में नीतीश कुमार के खिलाफ काफी गुस्सा है. वहीं भ्रष्टाचार से लेकर अफसरशाही जैसे मुद्दों को लेकर भी नीतीश कुमार के खिलाफ हवा चल रही है. नीतीश के साथ जाने के बाद तेजस्वी यादव से भी लोगों का मोहभंग हुआ है. भाजपा मान रही है कि बिहार में 15 से 20 प्रतिशत लोग नीतीश कुमार ने नाराज होकर भाजपा को वोट करेंगे.


भाजपा मुख्य रूप से इसी समीकरण के सहारे 2024 का चुनावी जंग आराम से जीत जाने की प्लानिंग कर रही है. वैसे जातीय समीकरण पर भी बीजेपी ने खूब मंथन किया है. बीजेपी उन सीटों पर जमकर जातीय फेरबदल करेगी जो 2019 के चुनाव में जेडीयू को दिये गये थे. पार्टी के रणनीतिकार इसमें लगे हुए हैं.


news image


news image