महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें पटना में बिहार राजस्व सेवा अधिकारियों का महाजुटान, अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखने का ऐलान पटना में नारकोटिक्स टीम पर हमला, पत्थरबाजी के बीच पुलिस की फायरिंग, एक आरोपी गिरफ्तार दिनदहाड़े लूट से सनसनी, हथियार के बल पर ट्रांसपोर्टर से लाखों की लूट, CCTV में कैद वारदात नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग मोतिहारी में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, PHC का बड़ा बाबू 10 हजार घूस लेते गिरफ्तार
18-Apr-2020 11:50 AM
DESK : 20 अप्रैल से लॉकडाउन में छूट देने की घोषणा केंद्र सरकार ने कर दी है. साथ ही आवश्यक सेवाओं को फिर से बहाल करने का आदेश दिया है. सरकार अब देश की अर्थव्यस्था को वापस पटरी पर लाने की कोशिश में है. इस बीच केंद्र सरकार ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को 20 अप्रैल से राष्ट्रीय राजमार्गों पर टोल की वसूली शुरू करने की अनुमति दी है.
इस बात की सूचना गृह मंत्रालय ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को एक पत्र लिख कर दी. पत्र में कहा गया है कि टोल शुल्क संग्रह सरकारी खजाने में योगदान देता है और एनएचएआई को बजटीय सहायता के लिए वित्तीय ताकत भी प्रदान करता है.दरअसल कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए लॉक डाउन किया गया है. इसी के ध्यान में रखते हुए 25 मार्च रात 12 बजे से सभी राष्ट्रीय राजमार्गों पर टोल वसूली पर रोक लगा दी गई थी. ये फैसला टोलकर्मियों के लिए जोखिम को देखते हुए केंद्र सरकार ने लिया था. पर अब जब लॉक डाउन में छूट मिलने वाली है तो इस सेवा को पुनः बहाल करने की घोषणा की गई है.
इस बीच, ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस ने केंद्र सरकार से टोल प्लाजा पर टोल वसूली शुरू करने के फैसले पर पुनर्विचार करने को कहा है. ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस (एआईएमटीसी) के अध्यक्ष कुलतारन सिंह अटवाल ने एक सख्त टिप्पणी में कहा कि सरकार को इस क्षेत्र पर कोई वित्तीय बोझ डालने से पहले अपने फैसले पर पुनर्विचार करना चाहिए, जो पहले से ही अर्थव्यवस्था के तहत लॉकडाउन के कारण गिर गया है.