बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा पांचवां चरण कल से, इस जिले को देंगे 252 करोड़ की सौगात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा पांचवां चरण कल से, इस जिले को देंगे 252 करोड़ की सौगात हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर
18-Mar-2020 04:21 PM
PATNA : बिहार में कोरोना के डर से मुर्गे की बिक्री पर ब्रेक लग गई है. उधर स्वाइन फ्लू और बर्ड फ्लू की भी ख़बरें सामने आ रही हैं. मुर्गा नहीं बिकने के कारण चिकन व्यवसायी काफी चिंतित हैं. किसी तरह से चिकन की बिक्री बढ़े इसके लिए वो लोग स्कीम भी लगा रहे है. गुर्गा दुकानदारों ने अब एक नया उपाय निकाला है. दो किलो मुर्गा खरीदने पर एक किलो प्याज अब फ्री में बांटा जा रहा है.
मामला बिहार के कैमूर जिले का है. जहां कोरोना का खौफ देखने को मिल रहा है. कोरोना के डर से ही चिकन की बिक्री नहीं हो रही है. व्यवसायियों ने एक तरफ जहां चिकन का दर काफी कम कर दिया है. वहीं, अब 2 किलो चिकन पर 1 किलो प्याज मुफ्त देकर ग्राहकों को आकर्षित करने की कोशिश में लगे हुए हैं. मुर्गा दुकानदार शेरू कुरैसी ने कहा कि कोरोना के अफवाहों से लोगों ने चिकेन खाना कम कर दिया है. जिसके कारण धंधा चौपट हो गया है. इसलिए चिकन बेचने के लिए उसने अपने दुकान पर ऑफर शुरू किया है कि 2 किलो चिकेन के साथ 1 किलो प्याज फ्री मिलेगा.
चीन से शुरू हुआ जानलेवा कोरोना वायरस अब विश्व भर में पहुंच चुका है. वर्ल्ड के 100 से अधिक देशों में लोग इससे संक्रमित होकर बीमार पड़ रहे हैं. विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इसे महामारी घोषित कर दिया है. कोरोना की दहशत की वजह से लोग खान-पान में भी परहेज करना शुरू कर दिए हैं. मुर्गा, अंडा और मटन से लोग दूरी बना रहे हैं. इसके सेवन से परहेज किया जा रहा है. इसी से जुड़ी हुई एक और अजीबोगरीब घटना बिहार से सामने आई है. जहां फ्री में मुर्गा बांटा जा रहा है.
दूसरा मामला बिहार के अरवल जिले का है. जहां कोरोना के डर से फ्री में मुर्गा बांटा जा रहा है. 'मुर्गा दान' का वीडियो भी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. कोरोना के डर से मुर्गे के बाजार को झटका लगा है. जहां पहले चिकन 120-130 रुपए किलो में बिकता था वही अब 20 से 40 रुपए किलो में बिक रहा है. इतना ही नहीं अरवल में तो फ्री में ही मुर्गा बांटा जा रहा है. जहां लूटने वालों की भीड़ मची है. कोरोना वायरस के देश में दस्तक देने के बाद मामूली सर्दी और खांसी से पीड़ित लोग भी एहतियातन सदर अस्पताल और निजी क्लीनिकों में इलाज के लिए पहुंच रहे हैं.
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...