ब्रेकिंग न्यूज़

क्या एनडीए में भी क्रॉस वोटिंग का डर? 5वीं सीट को लेकर NDA का ‘मास्टर प्लान’, विधायकों को वोटिंग तक पटना नहीं छोड़ने का निर्देश Pawan Singh : Monalisa के बयान से फिर चर्चा में Pawan Singh और Akshara Singh का रिश्ता, भोजपुरी इंडस्ट्री के पुराने विवाद पर खुलासा Bihar News : NEET छात्रा रेप-मौत केस: शंभू गर्ल्स हॉस्टल मालिक मनीष रंजन की जमानत पर आज फैसला, पोक्सो कोर्ट में सुनवाई Bihar Rajya Sabha Election : महागठबंधन के विधायकों में NDA ने लगाई सेंध ! नीतीश के ख़ास नेता का दावा, बोले ... एक या दो नहीं बल्कि 12 विधायक संपर्क में हैं ... Bihar News : बिहार में CBSE के नाम पर चल रहा फर्जीवाड़ा, पटना के दो स्कूलों पर FIR ; जानिए क्या है मामला Bihar APAR ID : बिहार में 64 लाख छात्रों ने अभी तक नहीं करवाया यह काम, इन योजनाओं का अब नहीं मिलेगा लाभ LPG Crisis Patna : पटना समेत राज्य में घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत, सरकार ने ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग के लिए किए अहम फैसले; जानिए क्या है नया नियम Bihar News : बिहार में राजस्व कर्मियों की हड़ताल के बीच सरकार की नई व्यवस्था, जमीन के काम नहीं होंगे प्रभावित LPG Crisis Patna : पटना में LPG संकट पर प्रशासन सख्त: गैस एजेंसी सील, FIR दर्ज; 132 सिलेंडर जब्त, इन लोगों की छुट्टी रद्द लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र

2 IAS अफसरों का फ़ोन जब्त, 5 लाख रुपये रिश्वत लेते पकड़े गए अधिकारी

12-Sep-2021 10:21 AM

DESK : एंटी करप्शन ब्यूरो ने दो अधिकारियों को 5 लाख रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले में दो आईएएस अफसरों के फोन जब्त कर लिए हैं. इस कार्रवाई के बाद से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है. 


कार्रवाई राजस्थान के जयपुर और जोधपुर में हुई. एसीबी की टीम ने राजस्थान स्किल एंड लाइवलीहुड डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन के दो अधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया है और दो आईएएस अफसरों के फोन जब्त कर लिए हैं. एसीबी ने जिन अधिकारियों को गिरफ्तार किया है, उनमें RSLDC के मैनेजर राहुल कुमार गर्ग और कॉर्डिनेटर अशोक सांगवान को गिरफ्तार किया गया है. 


दोनों को 5 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया है. दोनों ने 1.5 करोड़ रुपये के बिल पास कराने, ब्लैक लिस्ट से हटाने, बैंक गारंटी और एक्सटेंशन देने के एवज में 5 लाख रुपये मांगे थे. टीम दोनों अधिकारियों के घर पर भी सर्च कर रही है. दूसरी टीम ने RSLDC के चेयरमैन नीरज कुमार पवन और मुख्य प्रबंधक प्रदीप गावड़े समेत 9 अधिकारियों के कमरे सील कर दिए हैं. नीरज पवन और प्रदीप गावड़े आईएएस हैं. दोनों के फोन भी जब्त कर लिए गए हैं.


एसीबी के डीजी भगवान लाल सोनी ने बताया कि स्पेशल यूनिट को शिकायत मिली थी कि एक फर्म ने प्रधानमंत्री कौशल विकास विकास योजना और दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल विकास योजना में काम किया था. उससे कॉर्डिनेटर अशोक सांगवान और प्रबंधक राहुल कुमार गर्ग 5-6 लाख रुपये की रिश्वत मांग रहे हैं. 5 लाख की रिश्वत के मामले में नीरज कुमार पवन और प्रदीप गावड़े की भूमिका की भी जांच हो रही है.