ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / घूसखोरी के चक्कर में 2 दारोगा सस्पेंड, SP ने 3 पुलिसवालों को किया...

घूसखोरी के चक्कर में 2 दारोगा सस्पेंड, SP ने 3 पुलिसवालों को किया निलंबित

21-Feb-2020 04:59 PM

BANKA : बिहार में पुलिसवालों के रिश्वतखोरी के कई मामले लगातार सामने आते रहते हैं. अवैध वसूली में दो दारोगा और एक पुलिसकर्मी को एसपी ने सस्पेंड किया है. इन दोनों पुलिसवालों के ऊपर गाड़ी वालों से अवैध पैसे की वसूली करने का आरोप है. मामला बांका जिले का है. जहां पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार गुप्ता ने आरोपी पुलिसकर्मियों के ऊपर बड़ी कार्रवाई की है. 


बांका जिले के एसपी अरविंद कुमार गुप्ता ने बताया कि अवैध खनिज परिचालन में विफल रहने और अवैध वसूली के आरोप में दोनों पुलिसवालों के ऊपर कड़ी कार्रवाई की गई है. उन्होंने बताया कि 15 फ़रवरी को भलजोर चक पोस्ट बौंसी में तैनात दारोगा महेंद्र प्रसाद यादव को लेकर एक वीडियो सामने आया था. जिसमें वो गाड़ी वालों से अवैध वसूली कर रहे थे. 


एसपी ने बताया कि दारोगा महेंद्र प्रसाद यादव के साथ-साथ किशोर यादव को भी सस्पेंड कर दिया गया है. उन्होंने बताया कि एसपी ने आगे बताया है कि वाहनों को रोककर अवैध वसूली के आरोप में फुल्लीडुमर थाना में पोस्टेड दारोगा उमेश झा को भी दोषी पाया गया. जिस कारण उन्हें भी निलंबित कर दिया  गया है. उधर एसपी की इस कार्रवाई से पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है.