ब्रेकिंग न्यूज़

पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर भूमि विवाद ने लिया खूनी रूप: 10 इंच जमीन के लिए बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, विरोध में सड़क जाम बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित फंदे से लटका मिला लैब टेक्नीशियन बहू का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप; पति गिरफ्तार बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार में रफ्तार का कहर: मॉर्निंग वॉक के दौरान पुलिस अधिकारी की कार ने दंपति को रौंदा, दोनों की मौके पर हुई मौत पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क

Home / news / देश में बनने जा रही पुलिस यूनिवर्सिटी, स्मार्ट पुलिसकर्मी बनना सिखायेंगे, हर राज्य...

देश में बनने जा रही पुलिस यूनिवर्सिटी, स्मार्ट पुलिसकर्मी बनना सिखायेंगे, हर राज्य में बनेगा पुलिस कॉलेज, अमित शाह का एलान

28-Aug-2019 06:27 PM

By 3

DESK:  देश में अब पुलिस यूनिवर्सिटी स्मार्ट पुलिस जवानों और अधिकारियों को तैयार करेगी. केंद्र सरकार ने पुलिस यूनिवर्सिटी के साथ ही फोरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी भी खोलने का फैसला कर लिया है. हर राज्य में इसके एक कॉलेज होंगे. गृह मंत्री अमित शाह ने आज ये एलान किया. नरेंद्र मोदी का है सपना पुलिस यूनिवर्सिटी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है. गुजरात का मुख्यमंत्री रहते उन्होंने 2011 में पुलिस यूनिवर्सिटी खोली थी. अपने भाषणों में नरेंद्र मोदी कई दफे सही पुलिसिंग और जांच के लिए पुलिस यूनिवर्सिटी की जरूरत बता चुके हैं. गृह मंत्री ने आज इसका एलान कर दिया. अमित शाह ने कहा कि जल्द ही इसकी स्थापना कर दी जायेगी. जोधपुर में भी है पुलिस यूनिवर्सिटी राजस्थान के जोधपुर में भी 2013 से सरदार पटेल पुलिस विश्वविद्यालय स्थापति है. देश में ये दूसरा पुलिस यूनिवर्सिटी था. इससे पहले गुजरात में पुलिस विश्वविद्यालय खुल चुका था. पुलिस यूनिवर्सिटी का मकसद स्मार्ट पुलिस तैयार करना है. फिलहाल पहले से मौजूद दोनों यूनिवर्सिटी में अपराधशास्त्र और साइबर सिक्यूरिटी जैसे कोर्स चलाये जा रहे हैं. इन विश्वविद्यालयों में सिविल सर्विसेस की भी तैयार कराई जाती है ताकि छात्र आई पी एस अधिकारी बन कर बेहतर काम कर सकें. पुलिस यूनिवर्सिटी के छात्रों को मिलेगा आरक्षण गुजरात पुलिस विश्वविद्यालय और जोधपुर से पुलिस यूनिवर्सिटी के छात्रों को राज्य सरकार द्वारा की जाने वाली पुलिसकर्मियों की बहाली में आरक्षण मिलता है. केंद्र सरकार नये यूनिवर्सिटी के छात्रों को भी आरक्षण देने का फैसला ले सकती है. इससे छात्रों में इस यूनिवर्सिटी में पढ़ने की अभिरूचि बढेगी.