ब्रेकिंग न्यूज़

ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा BIHAR BHUMI : अब नहीं चलेगा बहाना! बिहार सरकार ने बदल दिए दाखिल-खारिज के नियम, अफसरों की बढ़ेगी टेंशन पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट Bihar Teacher News : ऑनलाइन हाजिरी का खेल पकड़ में आया, 19 शिक्षक पकड़े गए, कई का वेतन रुका; पूरा मामला जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर क्या लेंगे आप… 1 किलो आम या लग्जरी बाइक? जानिए इस ‘लाल सोने’ की कीमत जिसे जानकर हर कोई दंग रह जाएगा! PMCH के पैथोलॉजी विभाग में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की कई गाड़ियां

Home / news / 19 जिलों के डीडीसी को शो कॉज, पंचायती राज विभाग ने मांगा जवाब

19 जिलों के डीडीसी को शो कॉज, पंचायती राज विभाग ने मांगा जवाब

07-Aug-2021 07:21 AM

PATNA : राज्य के 19 जिलों के डीडीसी को सरकार की तरफ से शो कॉज नोटिस से जारी किया गया है. पंचायती राज विभाग में इन जिलों के डीडीसी को शो कॉज नोटिस जारी करते हुए जवाब मांगा है. दरअसल मामला 15वें वित्त आयोग की आवंटित राशि खर्च नहीं किए जाने से जुड़ा है. पंचायती राज विभाग में 15वें वित्त आयोग की आवंटित राशि खर्च नहीं किए जाने पर ऐतराज जताते हुए 19 जिलों के डीडीसी सह जिला परिषद के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारियों को शो कॉज नोटिस जारी कर दिया है.


पंचायती राज विभाग का कहना है कि इन अधिकारियों ने केंद्रीय पंचायती राज मंत्रालय के गाइडलाइन के मुताबिक काम नहीं किया. निर्देश के तहत ई ग्राम स्वराज पीएफएमएस पोर्टल के माध्यम से  लेनदेन करना है. लेकिन ने 19 जिलों में अधिकारियों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया. इसके कारण वित्तीय वर्ष से 2020-21 और वित्तीय वर्ष 2021-22 में 15वें वित्त आयोग की तरफ से अनुशंसित राशि पीएफएमएस सिस्टम के तहत खर्चे नहीं की जा सकी. यह गंभीर लापरवाही का मामला है.



पंचायती राज विभाग ने जिन जिलों के डीडीसी को शो कॉज नोटिस जारी किया है, उनमें पटना के साथ-साथ भोजपुर, मुजफ्फरपुर, अररिया, अरवल, औरंगाबाद, नवादा, पश्चिम चंपारण, जहानाबाद, सहरसा, पूर्णिया, सीतामढ़ी, वैशाली, कटिहार, मधुबनी, समस्तीपुर, बांका और भोजपुर के डीडीसी शामिल हैं. इन अधिकारियों को ना केवल स्पष्टीकरण देना होगा बल्कि अगर जवाब संतोषजनक नहीं हुआ तो आगे इनके ऊपर अनुशासनात्मक कार्रवाई भी हो सकती है.