मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार
13-Jan-2022 10:14 PM
DESK: मेडिकल यूजी एडमिशन 2021 के लिए नीट यूजी काउंसलिंग 2021 की तारीखों की घोषणा हो गई है। NEET-UG की काउंसलिंग 19 जनवरी से शुरू होगी। स्वास्थ्य मंत्रालय ने शेड्यूल जारी किया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने इस बात की जानकारी दी है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने बताया कि, 19 जनवरी 2022 से नीट यूजी की काउंसलिंग शुरू हो जाएगी। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) की ओर से ग्रेजुएशन मेडिकल कोर्स में प्रवेश के लिए 15% अखिल भारतीय कोटा (AIQ) सीटों के लिए ONLINE काउंसलिंग की जाएगी।
MCC की आधिकारिक वेबसाइट पर डिटेल्स देख सकते हैं। स्वास्थ्य मंत्री की ओर से च्वॉइस फिलिंग और सीट अलॉटमेंट से जुड़ी जानकारी साझा की गई है। NEET यूजी में राज्य कोटे के तहत कुल 192 मेडिकल कॉलेज 23,378 एमबीबीएस सीटों की पेशकश कर रहे हैं. वहीं 272 सरकारी कॉलेजों द्वारा दी जाने वाली MBBS सीटों की कुल संख्या 41,388 है। MBBS के लिए 83,075, बीडीएस के लिए 26,949, आयुष के लिए 52,720, बीवीएससी और एएच के लिए 603, AIIMS के लिए 1,899 और जिपमर के लिए 249 है।
काउंसलिंग प्रक्रिया की शुरुआत की जानकारी MCC की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर दी जाएगी। NEET काउंसलिंग 2021 में हो रही देरी से छात्र नाराज थे। आखिरकार सुप्रीम कोर्ट की ओर से इस बारे में निर्देश देने के बाद से काउंसलिंग में आ रही रुकावटें लगभग दूर हो गई थी बाद में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया की ओर से NEET PG काउंसलिंग की तारीख की घोषणा कर दी गयी।