बिहार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुखिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग का सख्त अभियान पहले पति की बेरहमी से हत्या… अब पत्नी ने दो मासूम बच्चों संग उठाया खौफनाक कदम, तीनों की हालत नाजुक देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे
02-Nov-2022 11:37 AM
PATNA : बिहार की राजधानी पटना से सटे सोनपुर में हर साल लगने वाले एशिया का सबसे बड़ा पशु मेला एक बार फिर से आयोजित होने वाला है। वहीं, करीब 17 साल बाद खुद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस मेले का उद्धघाटन करने वाले हैं। नीतीश कुमार 6 नवंबर को मेले का उद्घाटन करेंगे। वहीं आठ को कार्तिक पूर्णिमा का स्नान होगा।
वहीं, इस मेले में मुख्यमंत्री के आगमन की सुचना मिलने के बाद से मेला समिति अध्यक्ष सह मंडलीय आयुक्त पूनम तथा मेला समिति के सचिव सह डीएम राजेश मीणा ने सारी तैयारियों को लेकर सतर्क नजर आ रहे हैं। मेले के चारों तरफ बैरिकेडिंग और सुरक्षा को लेकर सभी इंतजाम पूरा किया जा रहा है। डीएम की तरफ से गठित करीब एक दर्जन समितियों के पदाधिकारी भी मेले को लेकर तैयारी में जुटे हैं।
गौरतलब हो कि, पिछले दो सालों से कोरोना काल में मेला नहीं लगा था। अब, जब कोरोना का प्रभाव पूरी तरह समाप्ति की कगार पर है, तो मेला समिति ने मेला लगाने का फैसला लिया है। ऐसे में इस वर्ष मेले में ज्यादा लोगों के पहुंचने की संभावना है। जानकारी के मुताबिक इस बार विदेशी पर्यटकों के लिए पर्यटन विकास निगम की ओर से बनाया जाने वाला स्विस कॉटेज आकर्षण का केंद्र बनेगा। पर्यटक इसकी ऑनलाइन भी बुकिंग कर सकते हैं।
मालूम हो कि, पर्यटन विकास निगम की ओर से बनाए गए स्विस कॉटेज में रुकने के लिए 6 हजार रुपये के साथ जीएसटी का भुगतान करना होगा। 13 नवंबर से 19 नवंबर तक कॉटेज में ठहरने के लिए 4 हजार रुपये प्रतिदिन के हिसाब से पर्यटक को देना होगा। हालांकि, समय के मुताबिक रेट कम होगा और 20 से 26 नवंबर तक मात्र 15 सौ रुपये और जीएसटी का भुगतान करना होगा।