ब्रेकिंग न्यूज़

नरकटियागंज में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप सिवान का कुख्यात अयूब खान मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार, ‘खान ब्रदर्स’ गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई राज्यसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, होटल पनाश पहुंचे तेजस्वी, भाई वीरेंद्र बोले...हमारे पास 41 नहीं 48 विधायक हैं 24 घंटे में काम पर लौटने वाले अधिकारियों पर नहीं होगी कार्रवाई: विजय कुमार सिन्हा इफ्तार में शामिल हुए मुकेश सहनी, रोजेदारों को दी रमजान की शुभकामनाएं Panorama Heights में भव्य Property Expo 2026, घर खरीदने पर 10% तक खास डिस्काउंट रसोई गैस लदे ट्रक ने स्कूटी सवार को रौंदा, मौके पर ही युवक की मौत, महिला की हालत गंभीर राज्यसभा चुनाव से पहले AIMIM की इफ्तार में शामिल होने पर जीवेश मिश्रा ने साधा निशाना, कहा..हम लोग बिहार को रफ्तार दे रहे हैं और तेजस्वी यादव इफ्तार में लगे हैं TRE-4 के नोटिफिकेशन में देरी से शिक्षक अभ्यर्थियों में भारी नाराजगी, सरकार को दी महाआंदोलन की चेतावनी TRE-4 के नोटिफिकेशन में देरी से शिक्षक अभ्यर्थियों में भारी नाराजगी, सरकार को दी महाआंदोलन की चेतावनी

17 मार्च तक जारी हो सकता है इंटरमीडिएट का रिजल्ट, टॉपर्स के वेरिफिकेशन में जुटा बिहार बोर्ड

12-Mar-2022 04:05 PM

PATNA : बिहार में इंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट आगामी 17 मार्च तक जारी हो सकता है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक होली से पहले रिजल्ट जारी करने की तैयारी युद्ध स्तर पर चल रही है। इंटर की कॉपियो का मूल्यांकन कार्य पूरा कर लिया गया है। रिजल्ट को लेकर किसी प्रकार का विवाद न हो इसको लेकर बोर्ड पूरी तरह से मुस्तैद है।


13 मार्च से विशेषज्ञों की टीम टॉपर्स का सत्यापन करेगी। इसके लिए जिलों से संभावित टॉपर्स की प्रैक्टिकल कॉपी मंगाई गई है।वेरिफिकेशन के बाद बोर्ड के विशेषज्ञों द्वारा टॉपर्स का इंटरव्यू लिया जाएगा। टॉपर्स के इंटरव्यू के बाद रिजल्ट जारी किया जाएगा। इस पूरी प्रक्रिया में पांस से सात दिन का समय लग सकता है।


इंटर की कॉपियों के मूल्यांकन के लिए करीब 15 हजार शिक्षकों को लगाया गया था। मूल्यांकन में देरी न हो इसके लिए बोर्ड ने अपना सॉफ्टवेयर तैयार किया था। मूल्यांकन केंद्रों पर तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर उक्त सॉफ्टवेयर के माध्यम से काफी तेजी से अंकों को अपलोड किया। जिससे काफी कम समय में मूल्यांकन का काम पूरा कर लिया गया।


गौरतलब है कि 12वीं की परीक्षा में राज्यभर के करीब साढ़े 13 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए थे। 1 फरवरी से शुरू होकर परीक्षा 14 फरवरी तक चली थी। वहीं 17 फरवरी से मैट्रिक की परीक्षा शुरू हुई थी, जो 24 फरवरी तक चली। मैट्रिक की परीक्षा में 16.48 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए थे। BSEB हर साल मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षा में रिकॉर्ड बनाता जा रहा है, उम्मीद है कि इस बार भी बोर्ड का रिकॉर्ड बरकरार रहेगा।