ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Education News: बिहार के 626 स्कूलों पर शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, काट लिए 11.30 लाख; हेडमास्टरों से स्पष्टीकरण Bihar Education News: बिहार के 626 स्कूलों पर शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, काट लिए 11.30 लाख; हेडमास्टरों से स्पष्टीकरण गोद भराई पर पति ने हेलीकॉप्टर से बरसाए फूल, यादगार बनाया समारोह किसान पिता ने बेटी को हेलीकॉप्टर से किया विदा, ‘उड़न खटोला’ को देखने के लिए उमड़ पड़ी भारी भीड़ किशनगंज में बसे बाहरी लोगों की जमीन के कागजातों की होगी जांच, बिहार विधानसभा में विजय सिन्हा का बड़ा एलान किशनगंज में बसे बाहरी लोगों की जमीन के कागजातों की होगी जांच, बिहार विधानसभा में विजय सिन्हा का बड़ा एलान BPSC APO Recruitment 2026: BPSC ने असिस्टेंट प्रॉसीक्यूशन ऑफिसर के लिए निकाली भर्ती, 300 पदों पर बहाली; ऐसे करें आवेदन BPSC APO Recruitment 2026: BPSC ने असिस्टेंट प्रॉसीक्यूशन ऑफिसर के लिए निकाली भर्ती, 300 पदों पर बहाली; ऐसे करें आवेदन Bihar Co News: डिप्टी CM विजय सिन्हा का आदेश...फील्ड से बाहर हो गए CO, बॉडीगार्ड के माध्यम से घूस लेने की मिली थी शिकायत Bihar AEDO Exam : AEDO परीक्षा के लिए रिवाइज्ड एग्जाम डेट जारी, इस दिन तक होगी परीक्षा; जल्द जारी होगा एडमिट कार्ड

15 जनवरी से सूबे में चक्का जाम, ट्रक ऑनर्स एसोसिएशन और सरकार के बीच वार्ता फेल

13-Jan-2021 08:03 AM

PATNA : बिहार में 15 जनवरी से ट्रकों का चक्का जाम हो जाएगा बिहार ट्रक ओनर्स एसोसिएशन ने 15 जनवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का ऐलान कर दिया है। एसोसिएशन और सरकार के बीच हुई वार्ता विफल होने के बाद यह ऐलान किया गया है। ट्रक ओनर्स एसोसिएशन का आरोप है कि सरकार में उन्हें जो आश्वासन दिया था वह पूरा नहीं किया गया। 


बिहार ट्रक ओनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष भानु शेखर प्रसाद सिंह के मुताबिक सरकार ने एसोसिएशन की मांगों को लेकर उदारता पूर्वक विचार करने का भरोसा दिया था. एसोसिएशन को यह कहा गया था कि 1 हफ्ते के अंदर उनकी सारी समस्याओं का समाधान कर दिया जाएगा लेकिन अब तक कोई पहल नहीं की गई. आखिरकार एसोसिएशन में 15 जनवरी कि आधी रात से ट्रकों का चक्का जाम करने का फैसला किया है.

एसोसिएशन का कहना है कि 12 चक्के से ऊपर के ट्रकों को मिट्टी और बालू की धुलाई से प्रतिबंधित और 14 चक्के से नीचे की गाड़ियों की बॉडी की ऊंचाई 3 फीट से 3:30 फीट तक ढलाई करने की अनुमति दी गई है. एसोसिएशन सरकार के इस फैसले का विरोध कर रहा है. संगठन के प्रदेश महासचिव राजेश कुमार के मुताबिक आंदोलन के दौरान आवश्यक सेवा को छोड़कर बाकी सारी चीजों को शामिल किया जाएगा. ट्रकों को सड़क के किनारे खड़ा कर सरकार के सामने ट्रक एसोसिएशन अपना विरोध जताया का एसोसिएशन में  चक्का जाम कर घेरा डालो डेरा डालो का नारा देते हुए सरकार के खिलाफ संघर्ष की घोषणा की है.