बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव, रेल यात्रियों में दहशत बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव, रेल यात्रियों में दहशत Bihar News: थावे दुर्गा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं पर हमला, प्रसाद के विवाद में जमकर हुई मारपीट Bihar News: थावे दुर्गा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं पर हमला, प्रसाद के विवाद में जमकर हुई मारपीट मिडल ईस्ट युद्ध के बीच भारत ने बढ़ाई खुद की सुरक्षा, अब गोला-बारूद ही नहीं इस टेक्नोलॉजी से भी दुश्मन को मिलेगा करारा जवाब IPL 2026 से पहले बड़ा झटका! 7 खिलाड़ी बाहर, 9 पर सस्पेंस, टीमों की बढ़ी टेंशन; ये है पूरी लिस्ट धर्मसंकट में आरजेडी और कांग्रेस, राज्यसभा चुनाव में गच्चा देने वाले विधायकों पर क्यों नहीं हो रहा एक्शन? धर्मसंकट में आरजेडी और कांग्रेस, राज्यसभा चुनाव में गच्चा देने वाले विधायकों पर क्यों नहीं हो रहा एक्शन? RailOne App : अब घर तक छोड़ेगी रेलवे! इस ऐप से टिकट के साथ बुक करें टैक्सी, रेलवे की नई सुविधा ने बदला सफर का तरीका Zomato से खाना मंगवाना हुआ महंगा, हर ऑर्डर पर अब देनी होगी इतनी प्लेटफॉर्म फीस, जानिए
10-Sep-2020 02:24 PM
By Prashant
DARBHANGA : इस वक्त एक ताजा खबर सामने आ रही है. बिहार विधानसभा चुनाव को देखते हुए जिले में बड़े पैमाने पर पुलिस अफसरों का तबादला किया गया है. वरीय पुलिस अधीक्षक ने जिले के 14 पुलिस अफसरों का तबादला किया है. तबादले की सूची में इंस्पेक्टर, दारोगा और एएसआई शामिल हैं. इस खबर में नीचे ट्रांसफर की पूरी लिस्ट दी हुई है, जिसे आप देख सकते हैं.
दरभंगा के बाबू राम ने जिले के 14 पुलिस अफसरों का तबादला किया है. इंस्पेक्टर दिलीप कुमार को एसएसपी ऑफिस का ओएसडी और इंस्पेक्टर सुबोध ठाकुर को सीआईएटी प्रभारी और वाहन चेकिंग अभियान की जिम्मेदारी दी गई है. दारोगा मनोज कुमार शर्मा को एपीएम थानाध्यक्ष बनाया गया है. मनोज कुमार शर्मा को एपीएम थानाध्यक्ष बनाया गया है.
विश्वविद्यालय से दारोगा मो. शमशाद को फेकला ओपी में योगदान देने को कहा गया है. जबकि, बहादुरपुर से संजय कुमार को रैयम थाना में बतौर कनीय दारोगा के रूप में योगदान देने का निर्देश दिया गया है. वहीं, विधेश कुमार सिंह को सिंहवाड़ा, अरूण कुमार झा को जाले, मोहसिन खां को लहेरियासराय, सुभाषचंद्र मंडल को बहादुरपुर और आशु दारोगा शंभूनाथ झा एसएसपी के आदेश के तहत सदर एसडीपीओ कार्यालय में योगदान देंगे.
सहायक दारोगा अरूण यादव को बहेड़ा, विधि व्यवस्था से उमेश कुमार सिंह को जाले, सिंहवाड़ा से रूपलाल बैठा को बिरौल, रहमतुल्ला खां को सिंहवाड़ा और मनीगाछी से बच्चन पासवान को बहेड़ा थाना भेजा गया है. सभी पुलिस पदाधिकारियों को एसएसपी ने दो दिनों के अंदर चार्ज देकर योगदान देने को कहा है.
