Bihar Police : बिहार एसटीएफ ने किया एनकाउंटर, कुख्यात अपराधी धीरज सिंह को लगी गोली; कई मामलों में था आरोपी अमित शाह के सीमांचल दौरे का असर: नो मेंस लैंड से हटाया गया अतिक्रमण, घुसपैठियों के खिलाफ एक्शन का प्लान तैयार अमित शाह के सीमांचल दौरे का असर: नो मेंस लैंड से हटाया गया अतिक्रमण, घुसपैठियों के खिलाफ एक्शन का प्लान तैयार Rajya Sabha Election 2026 : तेजस्वी यादव का बड़ा बयान, बोले- ‘6 वोट कम थे, नतीजे आने दीजिए सब साफ हो जाएगा’ NITISH KUMAR : CM नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा का शेड्यूल जारी, 17 से 20 मार्च तक इन 8 जिलों में करेंगे बड़ा दौरा Bihar Crime News: नाबालिग लड़की की बेरहमी से हत्या, गेंहू के खेत में शव मिलने से सनसनी Bihar Crime News: नाबालिग लड़की की बेरहमी से हत्या, गेंहू के खेत में शव मिलने से सनसनी Bihar Road News : बिहार में बनेंगे 7 नए हाईवे, इन जिलों के लोगों को मिलेगा बड़ा फायदा; जमीन ने लिए तैयार होगा 'काला' विधानसभा चुनाव से पहले बंगाल में EC का बड़ा एक्शन, मुख्य सचिव से लेकर DGP तक को हटाया; ममता बनर्जी को बड़ा झटका विधानसभा चुनाव से पहले बंगाल में EC का बड़ा एक्शन, मुख्य सचिव से लेकर DGP तक को हटाया; ममता बनर्जी को बड़ा झटका
05-Aug-2024 06:34 PM
By First Bihar
GAYA: बीते 3 अगस्त को बेखौफ बदमाशों ने शेरघाटी थाना क्षेत्र के नया बाजार स्तिथ होटल वेलकम में स्थित एयरटेल कंपनी के कार्यालय में घुसकर हथियार के बल पर दिनदहाड़े 14 लाख रुपये लूट लिए थे। घटना को दिया अंजाम देकर सभी अपराधी मौके से फरार हो गए। इस दौरान बदमाशों ने मैनेजर को गोली मारकर घायल कर दिया था। पुलिस ने इस लूटकांड का महज एक दिन के भीतर खुलासा कर दिया है।
इस मामले में पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने लूट के 14 लाख रुपए भी बरामद कर लिए हैं। सिटी एसपी प्रेरणा कुमार ने बताया कि शनिवार की दोपहर में शेरघाटी थाना क्षेत्र के नए बाजार में एयरटेल कार्यालय में घुसकर अपराधियों ने वहां के मैनेजर को गोली मार कर 14 लाख रुपए लूट लिए गए थे हालांकि पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए भाग रहे दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है।
उन्होंने बताया कि अपराधियों के पास से लूट के 14 लाख रुपए भी बरामद किए हैं हालांकि छापेमारी के दौरान एक बदमाश मौके से फरार हो गया। फरार बदमाश की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी की टीम गठित की गई है और जल्द ही फरार हुए अपराधी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि अपराधियों की गोली से घायल हुआ मैनेजर फिलहाल खतरे से बाहर हैं और उसका इलाज चल रहा है।
रिपोर्ट- नितम राज