मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
06-Nov-2024 04:38 PM
By First Bihar
DARBHANGA: बिहार के दूसरे एम्स का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 नवम्बर को करने जा रहे है। जिसकी तैयारी की जायजा लेने के लिए बिहार सरकार के अधिकारियों का दौरा शुरू हो गया है। उसी कड़ी में बुधवार को बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत, स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त स्वास्थ्य सचिव संजय सिंह व डायरेक्टर डॉक्टर माधवानंद कार, दरभंगा के भाजपा सांसद गोपाल जी ठाकुर सहित जिला के तमाम आला अधिकारी के साथ शोभन स्थित एम्स निर्माण स्थल का निरीक्षण किया।
वही निरीक्षण के बाद बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 13 नवंबर को संभावित आगमन है। जिसको लेकर आज हम लोग दरभंगा पहुंचे हैं। वहीं उन्होंने कहा कि बिहार राज्य में जो महत्वपूर्ण राष्ट्रीय उच्च पथ का काम NHI के द्वारा किया गया है।उसका लोकार्पण होना है।
बता दें कि वर्षो से मिथिलांचल के लोग एम्स के लिए इंतजार कर रहे थे, उसका भूमि पूजन का कार्यक्रम है। उसी आलोक में पटना से सभी विभाग के अधिकारी स्थल का निरीक्षण कर कार्यक्रम की रूप रेखा तैयार कर रहे है। निरीक्षण के दौरान कई बातों पर गौर किया है। जिनका चर्चा यहां के जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के साथ कर कार्यक्रम को कैसे सफल बनाएंगे। इस पर हमलोग चर्चा करेंगे।
बताते चले कि बिहार के दूसरे एम्स का निर्माण दरभंग जिला के शोभन बाईपास में 1261 करोड़ से होना है। केंद्र सरकार 25 अक्टूबर को इसके लिए ई टेंडर के माध्यम से निविदा भी निकाल दी गई है। बिहार के दूसरे एम्स के भीतर आईसीसीयू, क्रिटिकल केयर आदि विभागों के लिए 175 बेड, सर्जरी, ऑर्थो, ऑप्थालमॉलॉजी विभाग में 120 बेड जबकि मेडिसिन विभाग में 60 और पीडियाट्रिक में 60 बेड स्त्री एवं प्रसूति विभाग में 75 बेड, डर्मेटोलॉजी में 15 बेडों की व्यवस्था रहेगी। एम्स निर्माण की जिम्मेदारी HSCC कंपनी को दिया गया। उसी का शिलान्यास करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी 13 नवम्बर को करने आ रहे है।