दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
09-Nov-2021 12:52 PM
BANKA: शराब माफिया के खिलाफ उत्पाद विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने 13 लाख रुपये मूल्य के विदेशी शराब को जब्त किया है। जब्त किए गये शराब को धान की भूसी के अंदर छिपाकर डिलीवरी के लिए ले जाया जा रहा था। स्थानीय पुलिस की मदद से घेराबंदी कर ट्रक को पकड़ा गया जिसमें रखे 496 कार्टन विदेश शराब को बरामद किया गया।
भागलपुर-दुमका मुख्य मार्ग के नरीपा मोड़ स्थित टिंकू सिंह लाइन होटल के पास स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर पटना से आई उत्पाद विभाग की टीम ने कार्रवाई की है। ट्रक पर धान की भूसी के अंदर रायलसन गोल्ड ब्रांड की 4393 लीटर शराब जब्त की गयी है। जब्त शराब पर मेड इन हिमाचल प्रदेश लिखा हुआ है। जब्त विदेशी शराब की अनुमानित कीमत करीब 13 लाख रुपये बतायी जा रही है।
वही ट्रक के ड्राइवर को भी गिरफ्तार किया गया है। ट्रक ड्राइवर उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ का रहने वाला मुकेश सिंह है। ट्रक पर हरियाणा का नंबर लिखा हुआ है। उत्पाद विभाग पटना की टीम की माने तो दो दिनों से उन्हें इस ट्रक की तलाश थी। रजौन के पास इस ट्रक के होने की जानकारी मिलते ही उन्होंने स्थानीय पुलिस से संपर्क साधा और फिर ट्रक को चारों तरफ से घेरकर उसे ड्राइवर के साथ पकड़ा।
ट्रक को लेकर ड्राइवर दालकोला से भागलपुर की ओर जा रहा था। तभी ट्रक को शराब के साथ पकड़ा गया और ड्राइवर को रजौन पुलिस के हवाले कर दिया गया। फिलहाल उससे पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि शराब की खेप कहां से निकली है और इसे किसी डिलिवरी करना है।
आश्चर्य की बात है कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद यह शराब से भरी यह ट्रक कई राज्यों और जिलों को पार कर बांका तक कैसे पहुंची। भारी मात्रा में शराब मिलने से इलाके के लोग भी हैरान हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। वही गिरफ्तार किए गये ड्राइवर से पूछताछ की जा रही है।