ब्रेकिंग न्यूज़

Congress notice : 24 अकबर रोड पर ताला? कांग्रेस को इस दिन तक ऑफिस खाली करने का नोटिस, पढ़िए क्या है पूरी खबर BIHAR NEWS : मुजफ्फरपुर में बेरहमी! पड़ोसियों से विवाद के बाद केला व्यवसायी का सिर और चेहरा कूच कर हत्या, गांव में कोहराम बिहार में दो दिन से लापता किशोर का पोखर में मिला शव, दादा की भी सदमे में हुई मौत, इलाके में हड़कंप Bihar Accident : दर्दनाक हादसा! स्कूल बस-ट्रक की भिड़ंत में 2 शिक्षकों की मौत, बच्चों में मचा चीख-पुकार Bihar Board Result Date : काउंटडाउन शुरू! बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट बस कुछ कदम दूर,कितने टॉपर्स को बुलाया गया बोर्ड ऑफ‍िस? Bihar Road: अब तीन घंटे में तय होगी पटना से पूर्णिया की दूरी, जानें इस एक्सप्रेस वे का क्या है नया अपडेट Bihar crime : छठ घाट पर चली गोली! रिटायर्ड दारोगा के बेटे को मारी गोली, अफरा-तफरी में फरार हुआ शूटर बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा: बर्थडे पार्टी से लौट रहे दंपति को अज्ञात वाहन ने रौंदा, बेटी गंभीर रूप से घायल Bihar News : बिहार में छुट्टी लेने का नया नियम लागू! अब इस पोर्टल से ही होगी अर्जी, बिना मंजूरी नहीं मानेगी छुट्टी Chaiti Chhath 2026 : चैती छठ के समापन पर मातम: पटना समेत कई जिलों में डूबने से मौतें, अर्घ्य के बीच हादसे

Home / news / 12 सेंट्रल यूनिवर्सिटी के कुलपति बदले गए, यहां देखिए पूरी लिस्ट

12 सेंट्रल यूनिवर्सिटी के कुलपति बदले गए, यहां देखिए पूरी लिस्ट

23-Jul-2021 02:32 PM

PATNA : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देश की 12 सेंट्रल यूनिवर्सिटी के नए कुलपतियों ने नाम की घोषणा कर दी है. शिक्षा विभाग ने सभी 12 नए कुलपतियों के नामों की लिस्ट जारी कर दी है. प्रो.कामेश्‍वर नाथ सिंह को साउथ बिहार सेंट्रल यूनिवर्सिटी का नया कुलपति बनाया गया है. 


शिक्षा विभाग द्वारा जारी लिस्ट के अनुसार जिन 12 यूनिवर्सिटीज में नए वीसी नियुक्त किए गए हैं उनमें सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हरियाणा, सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश, सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ जम्मू, सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड, सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ कर्नाटक, सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ तमिलनाडु, सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार, सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हैदराबाद आदि के नाम शामिल हैं. 


प्रोफेसर डॉ. तंकेश्वर कुमार को सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हरियाणा, प्रोफेसर सत्य प्रकाश बंसल को सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश, डॉ. संजीव जैन को सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ जम्मू, प्रोफेसर क्षिति भूषण दास को सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड, प्रोफेसर बट्टू सत्यनारायण को सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ कर्नाटक, प्रोफेसर मुथुकलिंगन कृष्णन को सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ तमिलनाडु, डॉ. बसुथ्कर जे राव को सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हैदराबाद, प्रोफेसर कामेश्‍वर नाथ सिंह को सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ़ साउथ बिहार, प्रोफेसर प्रभा शंकर शुक्ला को नार्थ ईस्टर्न हिल यूनिवर्सिटी, डॉ. अलोक कुमार चक्रवाल को गुरु घशिदास यूनिवर्सिटी, प्रोफेसर सैयड ऐनुल हसन को मौलाना आजाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी और प्रोफेसर एन. लोकेंद्र सिंह को मणिपुर यूनिवर्सिटी का नया कुलपति बनाया गया है.