ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : देवघर जा रही कार बनी मौत का कारण! बांका में भीषण टक्कर, 3 की मौके पर मौत, 4 गंभीर घायल Bihar Crime : पटना में कृषि मंत्री के समधी के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, 15 राउंड गोलियां; तलवार और लाठी से हमला… 3 लोग घायल! Bihar News : बिहार में दुकानदारों को बड़ी राहत! अब बिजली बिल में हर महीने बचेंगे पैसे; फिक्स्ड चार्ज में हुआ बदलाव Bihar News : रेड लाइट एरिया पर ताबड़तोड़ पुलिस रेड! चार लड़कियों के साथ 7 गिरफ्तार, बड़े नेटवर्क का खुलासा Bihar News : बिहार वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! जून से दौड़ेगी 340 नई AC बसें; अब लाइन में लगने की टेंशन खत्म Bihar News : अब नहीं लेट होगी ट्रेन, मोकामा में बन गया नया गंगा रेल पुल; इस महीने से शुरू होगा नया गंगा रेल पुल BIHAR NEWS : शादी से पहले मुसीबत बना Love Tattoo! हटाने उमड़ रही भीड़, इस जगह हो रहा मुफ्त इलाज BIHAR NEWS : अब मेयर नहीं, पार्षद तय करेंगे सशक्त स्थायी समिति! नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन; बिहार में बदली चुनाव की पूरी व्यवस्था Aadhaar Card : आधार में जन्मतिथि सुधार पर हाईकोर्ट सख्त, बोला—वैध दस्तावेज हों तो तुरंत करें बदलाव, बड़े अधिकारी को किया तलब Bihar News : बिहार सिपाही भर्ती पेपर लीक कांड: पूर्व DGP सिंघल से जुड़ा कनेक्शन, EOU ने मांगा जवाब—जांच में चौंकाने वाले खुलासे!

Home / news / 11 IPS अधिकारियों का तबादला, यहां देखिये पूरी लिस्ट

11 IPS अधिकारियों का तबादला, यहां देखिये पूरी लिस्ट

12-Sep-2020 08:38 PM

RANCHI :  इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. बड़े पैमाने पर आईपीएस अफसरों का तबादला किया गया है. कई जिलों के एसपी को झारखंड में बदला गया है. हेमंत सरकार ने तबादले की अधिसूचना जारी कर दी है. इस संबंध में गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से जानकारी दी गई है. आइये जानते हैं कि किस आईपीएस अफसर को किस जिले का पुलिस कप्तान बनाया गया है.


झारखंड के गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक पलामू एसपी अजय लिंडा को पश्चिमी सिंहभूम का एसपी बनाया गया है. धनबाद रेल एसपी दीपक कुमार सिन्हा को जामताड़ा का नया एसपी बनाया गया है. इसके साथ ही श्री सिन्हा को समादेष्टा आईआरबी-1 जामताड़ा का अतिरिक्‍त प्रभार सौंपा गया है.


सिमडेगा एसपी संजीव कुमार को पलामू का एसपी बनाया गया है. कुसुम पुनिया को झारखंड पुलिस विशेष शाखा का एसपी बनाया गया है. संध्या रानी मेहता को समादेष्टा झासपु-10 होटवार रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है. अश्विनी कुमार सिन्हा को देवघर एसपी बनाया गया है. अंशुमन कुमार को समादेष्टा झासपु-6 जमशेदपुर के पद पर पदस्थापित किया गया है. देवघर एसपी पीयूष पांडे को पुलिस अधीक्षक जंगल वारफेयर स्कूल नेतरहाट के पद पर पदस्थापित किया गया है.


एआईजी सह स्पेशल असिस्टेंट टू डीजीपी झारखंड शम्स तबरेज को एसपी सिमडेगा बनाया गया है. पश्चिमी सिंहभूम एसपी इंद्रजीत महथा को समादेष्टा झासपु-2 टाटीसिलवे रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है. समादेष्टा झासपु-2 टाटीसिलवे रांची संजय रंजन को चाईबासा कैंप के समादेष्टा आईआरबी-2 के पद पर पदस्थापित किया गया है.