ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा

10 महीने बाद फिर चलेंगी ये 5 एक्सप्रेस ट्रेनें, यहां देखिये पूरा शेड्यूल

30-Jan-2021 11:54 AM

PATNA : कोरोना के कारण पिछले साल 23 मार्च से ही कई ट्रेनों के परिचालन पर रोक लगा दी गई थी. लेकिन अब जैसे-जैसे स्थिति सामान्य होती नजर आ रही है वैसे-वैसे बंद पड़ी ट्रेनों के परिचालन को अनुमति दी जा रही है. इधर सीनियर डीसीएम पवन कुमार के मुताबिक भागलपुर-दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस और जनसेवा एक्सप्रेस सहित पांच ट्रेनों की सेवा 2 फरवरी से शुरू करने की घोषणा कर दी गई है. इन ट्रेनों में मालदा-पटना-मालदा इंटरसिटी एक्सप्रेस, हावड़ा-गया-हावड़ा एक्सप्रेस, भागलपुर-एलटीटी एक्सप्रेस भी शामिल हैं. 


बता दें कि जिन ट्रेनों की सेवा शुरू करने की घोषणा की गई है उसके लिए भागलपुर रेलखंड के यात्री पिछले तीन महीने से इंतजार कर रहे थे. रेलवे अधिकारियों से लगातार मांग भी हो रही थी. 03415 मालदा-पटना-मालदा एक्सप्रेस की सेवा 3 फरवरी से शुरू होगी. यह ट्रेन मालदा से बुधवार, शुक्रवार और रविवार को चलेगी. पटना से 4 फरवरी से गुरुवार, शनिवार और सोमवार को चलेगी. 03023 हावड़ा-गया-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन 2 फरवरी से प्रतिदिन चलेगी. गया से यह ट्रेन 3 फरवरी से चलेगी. 02335 भागलपुर-एलटीटी एक्सप्रेस 2 फरवरी से मंगलवार, शुक्रवार और रविवार को चलेगी. एलटीटी से यह ट्रेन 4 फरवरी से गुरुवार, रविवार और मंगलवार को चलेगी. 03419 जनसेवा एक्सप्रेस 2 फरवरी से प्रतिदिन चलेगी. वहीं 03401 भागलपुर-दानापुर-भागलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस 2 फरवरी से प्रतिदिन चलेगी. 


इन ट्रेनों के बंद रहने से न सिर्फ लंबी दूरी के यात्रियों को परेशानी हो रही थी बल्कि बीच के स्टेशनों के लिए यात्रा कर रहे यात्रियों को भी समस्या हो रही थी. अभी इन ट्रेनों के चलाने की घोषणा की गई है. अगले एक-दो दिनों में आरक्षण शुरू हो जाने की उम्मीद है. ट्रेन परिचालन के दौरान यात्रा की तमाम शर्तें वैसे ही लागू होगी जैसे कोरोना काल में चलने वाली दूसरी ट्रेनों के लिए है.