BIHAR: होली के दिन से लापता युवक का गड्ढे में मिला शव, परिजनों ने हत्या की जतायी आशंका बिहार में डेढ लाख लोगों के राशन कार्ड पर संकट, नहीं किया है यह काम तो हो सकता है बंद बिहार में डेढ लाख लोगों के राशन कार्ड पर संकट, नहीं किया है यह काम तो हो सकता है बंद Bihar News: भीषण अग्निकांड में आधा दर्जन से अधिक घर जलकर खाक, लाखों की संपत्ति को पहुंचा नुकसान बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के निर्माण का रास्ता साफ, नागरिक उड्डयन मंत्रालय से मिला साइट क्लीयरेंस; विकास को मिलेगी नई उड़ान बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के निर्माण का रास्ता साफ, नागरिक उड्डयन मंत्रालय से मिला साइट क्लीयरेंस; विकास को मिलेगी नई उड़ान एक्शन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार: अपने गृह क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का लिया जायजा, निर्माणाधीन स्कूल भवन और ROB को देख दिये ये निर्देश बिहार में नशे की खेती: अफीम के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, नष्ट की गई लाखों की फसल बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार: रिश्वतखोरी के मामले में दारोगा सेवा से बर्खास्त, DIG के एक्शन से हड़कंप Bihar CM : CM नीतीश ने RCD के बड़े अधिकारी को हड़काया, अधिकारी ने हाथ जोड़कर मांगी 1 महीने की मोहलत
16-Jul-2024 10:07 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: बेगूसराय में 10 लाख रूपये की खातिर छोटा बेटा पिता की जान का दुश्मन बन गया। पैसा देने से मना करने पर सबसे पहले वो धारदार चाकू लेकर पिता को मारने के लिए दौड़ा। तभी बड़ा भाई मौके पर पहुंचकर पिता की जान बचाई। इस बात से गुस्साएं छोटे भाई ने बड़े भाई पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे वो बुरी तरह घायल हो गया।
आनन फानन में घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना रतनपुर थाना क्षेत्र के पिपरा मोहल्ला की है। 36 वर्षीय अरविंद राय पिता को बचाने के क्रम में घायल हो गया। घायल अरविंद राम निवास राय के पुत्र हैं। राम निवास राय हाथीदह जीआरपी में तैनात हैं।
घायल पिता ने बताया कि छोटा बेटा सोनल राय ने जानलेवा हमला किया। वह 10 लाख रुपये मांग रहा था। आज ड्यूटी से जब घर पहुंचा था कि सोनल ने फिर पैसे की मांग की जब पैसे देने से इनकार किया तो चाकू से हमला कर दिया। उन्होने बताया कि जब बड़ा बेटा अरविंद जान बचाने के लिए शरीर से लिपट गया। जिससे मेरी जान तो बच गयी लेकिन बड़ा बेटा घायल हो गया। उन्होने बताया है कि छोटा बेटा सोनल का ससुर आज सुबह घर आया था और शाम में यह घटना घटी। फिलहाल रतनपुर थाना की पुलिस घटना की सूचना पाकर जख्मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।