BIHAR NEWS : 'निषादों को उनका हक चाहिए ...', मुकेश सहनी ने फिर दोहराई आरक्षण की मांग, कहा - जिस राज्य में निषाद जागरूक रहे वहां मिला हक़ दिन में बेचते फल, रात में करते बाइक चोरी… बड़ा गिरोह बेनकाब, सरगना ‘इरशाद’ समेत तीन गिरफ्तार वाह रे सिस्टम! 65 हजार लेकर दिव्यांग को बना दिया गार्ड, नगर निगम में खुलेआम चलता रहा खेल BIHAR NEWS : “मंत्री बने ‘भोलेनाथ’! सुरेंद्र मेहता की तस्वीर ने उठाए बड़े सवाल, विकास या दिखावा?” Bihar accident news : मेला देखकर लौट रहे थे 4 दोस्त… रास्ते में हुआ ऐसा हादसा कि 3 की मौत और 1 अब भी लापता BIHAR NEWS : CM कुर्सी पर फसाद! 'निशांत' ने बहुत लोगों को कर दिया 'अशांत', JDU के ऐलान से राजनीति में भूचाल, BJP के लिए संकट Bihar school : सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्रांति! AI से बदलेगी बच्चों की पढ़ाई, 8वीं से 12वीं तक बच्चों को मिलेगी यह सुविधाएं Bihar News : बिहार सिविल कोर्ट चपरासी भर्ती की परीक्षा रद्द, 4 साल बाद हुआ एग्जाम अब फिर अटका! जानें अब कब होगी नई परीक्षा Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी
29-Jan-2024 11:21 PM
By First Bihar
PATNA : जमीन के बदले नौकरी मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने राजद प्रमुख लालू प्रसाद से दस घंटे से अधिक पूछताछ की। सुबह से शुरू हुआ सवालों का सिलसिला देर रात तक जारी रहा। इसके बाद अब आज बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से पूछताछ करेगी।
वहीं, बीते कल लालू प्रसाद यादव से पूछताछ के दौरान उनकी पुत्री और राज्यसभा सदस्य मीसा भारती ईडी कार्यालय के बाहर इंतजार करती रही। उनके साथ राजद के तमाम वरिष्ठ नेता और समर्थक भी डटे रहे। शाम ढलने के बाद राजद समर्थकों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए सुरक्षा में सीआरपीएफ को तैनात करना पड़ा।
ईडी सूत्रों ने बताया कि जमीन के बदले नौकरी प्रकरण में लालू प्रसाद से पूछताछ के लिए ईडी की टीम ने करीब 60 सवालों को सूचीबद्ध किया था। जिसे बारी-बारी से लालू प्रसाद के सामने रखा गया। कुछ सवालों के जवाब लालू प्रसाद ने सहजता से दिए, जबकि कुछ जवाब यह कहकर टाल दिए कि उन्हें याद नहीं।
उधर, मंगलवार को तेजस्वी यादव को ईडी ने समन देकर बुलाया है। उम्मीद है कि तेजस्वी पूछताछ के लिए करीब 11 बजे ईडी दफ्तर पहुंचेंगे। इससे पहले हर सवाल का जवाब देने में लालू को तकरीबन डेढ़ से दो मिनट लगे। सूत्र बतलाते हैं कि - ईडी ने लालू से पूछा.. नौकरी देने के बदले कितने लोगों से जमीन ली? पटना में मरछिया देवी काम्प्लेक्स में फ्लैटों की खरीद-बिक्री को लेकर सवाल पूछा।
पटना में ली गई 105292 वर्गफुट जमीन को लेकर सवाल पूछा।दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी की प्रॉपर्टी को लेकर सवाल पूछा । मेसर्स एके इंफोसिस्टम प्रा. लि. को बेची गई जमीन के बारे में भी सवाल। एके इंफोसिस्टम प्रा. लि. को जमीन बेचने वाले के दो भतीजों को रेलवे में नौकरी दी गई थी। अभ्यर्थियों से चार प्लॉट सिर्फ 7.5 लाख रुपए में खरीदे जाने और पूर्व सीएम राबड़ी देवी द्वारा अबू दोजाना को 3.5 करोड़ में बेचे जाने को लेकर भी सवाल पूछा।