ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : मुजफ्फरपुर में बेरहमी! पड़ोसियों से विवाद के बाद केला व्यवसायी का सिर और चेहरा कूच कर हत्या, गांव में कोहराम बिहार में दो दिन से लापता किशोर का पोखर में मिला शव, दादा की भी सदमे में हुई मौत, इलाके में हड़कंप Bihar Accident : दर्दनाक हादसा! स्कूल बस-ट्रक की भिड़ंत में 2 शिक्षकों की मौत, बच्चों में मचा चीख-पुकार Bihar Board Result Date : काउंटडाउन शुरू! बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट बस कुछ कदम दूर,कितने टॉपर्स को बुलाया गया बोर्ड ऑफ‍िस? Bihar Road: अब तीन घंटे में तय होगी पटना से पूर्णिया की दूरी, जानें इस एक्सप्रेस वे का क्या है नया अपडेट Bihar crime : छठ घाट पर चली गोली! रिटायर्ड दारोगा के बेटे को मारी गोली, अफरा-तफरी में फरार हुआ शूटर बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा: बर्थडे पार्टी से लौट रहे दंपति को अज्ञात वाहन ने रौंदा, बेटी गंभीर रूप से घायल Bihar News : बिहार में छुट्टी लेने का नया नियम लागू! अब इस पोर्टल से ही होगी अर्जी, बिना मंजूरी नहीं मानेगी छुट्टी Chaiti Chhath 2026 : चैती छठ के समापन पर मातम: पटना समेत कई जिलों में डूबने से मौतें, अर्घ्य के बीच हादसे मरीन ड्राइव पर तेज रफ्तार का कहर: बुलेट और जुगाड़ गाड़ी की भीषण टक्कर, चालक की दर्दनाक मौत

Home / news / 10वीं-11वीं के नंबरों से तय होगा CBSE 12वीं का रिजल्ट, CBSE ने सुप्रीम...

10वीं-11वीं के नंबरों से तय होगा CBSE 12वीं का रिजल्ट, CBSE ने सुप्रीम कोर्ट में बताया फॉर्मूला, 12वीं का रिजल्ट 31 जुलाई तक प्रकाशित होगा

17-Jun-2021 11:35 AM

DESK: CBSE बोर्ड की 12वीं का अंकपत्र तैयार करने को लेकर बनी 13 सदस्यीय समिति ने आज अपनी रिपोर्ट उच्चतम न्यायालय में सौंप दिया है। CBSE  ने बताया कि 10वीं, 11वीं और 12वीं के प्री बोर्ड के रिजल्ट को 12वीं के फाइनल रिजल्ट का आधार बनाया जाएगा। CBSE ने बताया कि जो बच्चे परीक्षा देना चाहते हैं उनके लिए बाद में अलग व्यवस्था की जाएगी।


12वीं का अंक पत्र तैयार करने का विवरण देते हुए CBSE ने बताया कि 10वीं के 5 विषय में से 3 के सबसे अच्छे अंक को लिया जाएगा। इसी तरह 11वीं के 5 विषयों का एवरेज लिया जाएगा। 12वीं के प्री-बोर्ड एग्जाम और प्रेक्टिकल का नंबर लिया जाएगा। 10वीं के नंबर का 30 %, 11वीं के नंबर का 30% और 12वीं के नंबर के 40% के आधार पर परिणाम प्रकाशित किए जाएंगे।


CBSE ने कहा कि परीक्षा की विश्वनीयता के आधार पर वेटेज पर फैसला लिया गया है। CBSE के हजारों स्कूलों में से प्रत्येक के लिए परिणाम समिति गठित होगी। जिसमें स्कूल के दो वरिष्ठ शिक्षक और पड़ोसी स्कूल के शिक्षक मॉडरेशन कमेटी के रूप में कार्य करेंगे। जिससे यह सुनिश्चित हो सकगा कि स्कूल ने अंकों को बढ़ा चढ़ाकर तो नहीं बताया है। यह समिति पिछले तीन वर्षों के छात्र-छात्राओं के प्रदर्शन को देखेगी।



सुप्रीम कोर्ट को बताया गया कि 31 जुलाई तक CBSE 12वीं के रिजल्ट को प्रकाशित कर दिया जाएगा। वही यह भी बताया कि ऐसे बच्चे जो अपने रिजल्ट से संतुष्ट नहीं होंगे उन्हें दोबारा परीक्षा देने का मौका मिलेगा। इसके लिए गाइडलाइन बनायी जा रही है।


सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट 31 जुलाई तक प्रकाशित होगा। सीबीएसई ने 12वीं के छात्रों के अंक देने की प्रक्रिया सुप्रीम कोर्ट में रखी। 10वीं, 11वीं और 12वीं के अंकों के आधार पर रिजल्ट आएगा। 30 प्रतिशत अंक 10वीं के 3 टॉप विषयों के आधार पर, 30 प्रतिशत अंक 11वीं के विषयों के आधार पर और 40 प्रतिशत अंक 12वीं के यूनिट टेस्ट के आधार पर होगा।