पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम बिहार में खनन विभाग की उपलब्धियां: अब तक 3,252 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली, 24 खनन योद्धाओं को किया गया सम्मानित Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी
29-Aug-2024 06:24 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार प्रशासनिक सेवा के 10 अधिकारियों को पटना समाहरणालय में प्रतिनियुक्त किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने यह आदेश जारी किया है। दरअसल संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) नई दिल्ली द्वारा 01 सितंबर को पटना में आयोजित होने वाली कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज (CDS) एग्जाम 2 एवं नेशनल डिफेंस अकेडमी एंड नेवल अकेडमी (NDA) एग्जाम 2 के सफल संचालन के लिए इन अधिकारियों को पटना समाहरणालय में प्रतिनियुक्त किया गया है।
बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की सूची में नलिन प्रताप राणा, गोपाल प्रसाद, मेनका सिंह, नेहा कुमारी, मुकेश कुमार अग्रवाल, शशि भूषण प्रसाद, गोपाल शरण , आनंद प्रकाश, आरूप और सोनी कुमारी का नाम शामिल है। सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों की बैठक 30 अगस्त को 4 बजे श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल पटना में होगी। जिसमें इस परीक्षा से संबंधित बातें रखी जाएगी। बता दें कि 01 सितबंर को CDS, NDA की परीक्षा पटना में होने जा रही है। परीक्षा को शांति पूर्वक संपन्न कराने की बड़ी जिम्मेदारी बिहार प्रशासनिक सेवा के 10 अधिकारियों को सौंपी गयी है।
