ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में खनिज परिवहन की होगी सख्त निगरानी, सरकार ने बनाया बड़ा प्लान; इस तकनीक का होगा इस्तेमाल बिहार में खनिज परिवहन की होगी सख्त निगरानी, सरकार ने बनाया बड़ा प्लान; इस तकनीक का होगा इस्तेमाल Bihar News : फूड सेफ्टी जांच में फेल हुआ नामी ब्रांड का बिस्किट; बिक्री पर रोक, दुकानों से जब्ती शुरू Bihar News: स्वास्थ्य विभाग के OSD तो बड़े खिलाड़ी निकले...सचिव/ ACS को ही कर दिया था OUT, पकड़े जाने पर मिली यह सजा... थाईलैंड से छिपाकर ला रहे थे 25 करोड़ का गांजा, गया एयरपोर्ट पर कस्‍टम विभाग ने पकड़ा PM Awas Yojana: बिहार में अपना घर पाना हुआ आसान, PMAY रजिस्ट्रेशन हुआ आसान; जानें ऑनलाइन आवेदन की पूरी प्रक्रिया पटना में गैस सिलेंडर की पैनिक बुकिंग से बढ़ा संकट, 1.80 लाख पार पहुंचा बैकलॉग; सप्लाई से अधिक ऑर्डर पटना में गैस सिलेंडर की पैनिक बुकिंग से बढ़ा संकट, 1.80 लाख पार पहुंचा बैकलॉग; सप्लाई से अधिक ऑर्डर Bihar Co Action: निलंबित किए गए हड़ताली तीनों CO पर सख्ती...विभागीय कार्यवाही चलाकर सजा देने की तैयारी, कई अन्य सीओ को सस्पेंड करने की फाइल बढ़ी जल्द होने वाले हैं निलंबित मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा, मुंगेर को 70 से अधिक योजनाओं की मिली सौगात

Home / movies / यूट्यूबर रणवीर अलाहबादिया और अपूर्वा मखीजा महिला आयोग के सामने पेश, विवादित टिप्पणी...

यूट्यूबर रणवीर अलाहबादिया और अपूर्वा मखीजा महिला आयोग के सामने पेश, विवादित टिप्पणी पर जताया खेद

यूट्यूबर रणवीर अलाहबादिया, अपूर्वा मखीजा और अन्य सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स पर शो "इंडियाज गॉट लेटेंट" में माता-पिता और महिलाओं को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणियों के चलते विवाद खड़ा हो गया है।

06-Mar-2025 08:48 PM

By First Bihar

YouTubers Ranveer Allahabadia: यूट्यूबर रणवीर अलाहबादिया और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अपूर्वा मखीजा 6 मार्च को राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) के सामने पेश हुए। यह पेशी उनके द्वारा शो "इंडियाज गॉट लेटेंट" में की गई विवादास्पद टिप्पणियों को लेकर हुई, जिसे आयोग ने गंभीरता से लिया था।


आयोग ने लिया सख्त रुख

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, रणवीर और अपूर्वा ने अपने बयान पर खेद जताया और खेद व्यक्त किया। इस मामले में आयोग ने शो के आयोजकों और अन्य शामिल लोगों—समय रैना, जसप्रीत सिंह, आशीष चंचलानी, सौरभ बोथरा और तुषार पुजारी—को भी तलब किया था।


मुंबई समेत कई शहरों में दर्ज हुई FIR

पेरेंट्स और महिलाओं पर की गई भद्दी टिप्पणियों के चलते शो से जुड़े सभी लोगों के खिलाफ मुंबई, असम और अन्य कई राज्यों में FIR दर्ज की गई। मामले को लेकर साइबर सेल ने तुरंत कार्रवाई की और विवादित एपिसोड डिलीट करवाया।


रणवीर अलाहबादिया ने मांगी माफी

मामले के तूल पकड़ने पर रणवीर अलाहबादिया ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर माफी मांगी। उन्होंने कहा कि "मेरा कमेंट अनुचित था। यह फनी भी नहीं था। कॉमेडी मेरा जॉनर नहीं है, और मैं अपने प्लेटफॉर्म का ऐसा इस्तेमाल बिल्कुल नहीं करना चाहता। जो भी हुआ, उसके लिए मैं कोई जस्टिफिकेशन नहीं दूंगा। जजमेंट में मुझसे गलती हुई, और मैं बस माफी मांगना चाहता हूं।" उन्होंने आगे कहा कि शो के निर्माता विवादित हिस्से को हटा दें।


समय रैना ने डिलीट किए सभी एपिसोड

शो के सह-निर्माता और कॉमेडियन समय रैना ने विवाद बढ़ने के बाद शो के सभी एपिसोड डिलीट कर दिए। साइबर सेल के निर्देशों पर यह कदम उठाया गया।


क्या था मामला?

8 फरवरी को रिलीज हुए "इंडियाज गॉट लेटेंट" के एक एपिसोड में यूट्यूबर रणवीर अलाहबादिया ने माता-पिता और महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। यह वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर आलोचना होने लगी और शिकायतें दर्ज की गईं।


आगे क्या?

इस मामले में जांच जारी है, और महिला आयोग से पेशी के बाद आगे की कार्रवाई पर निर्णय लिया जाएगा। क्या शो के अन्य सदस्यों पर कोई कड़ी कार्रवाई होगी या माफी से मामला शांत हो जाएगा, यह देखना बाकी है।