ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में ट्रेन से शराब की तस्करी: सत्याग्रह एक्सप्रेस में कोच की छत से गिरने लगीं बोतलें, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल बिहार में ट्रेन से शराब की तस्करी: सत्याग्रह एक्सप्रेस में कोच की छत से गिरने लगीं बोतलें, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल नालंदा के शीतला माता मंदिर में गरजा बुलडोजर, भगदड़ में 8 महिलाओं की हुई थी मौत नालंदा के शीतला माता मंदिर में गरजा बुलडोजर, भगदड़ में 8 महिलाओं की हुई थी मौत महनार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1500 लीटर देसी शराब नष्ट, अवैध भट्ठियां भी ध्वस्त Goal International School में विद्यारंभ संस्कार का आयोजन, वैदिक रीति-रिवाज के साथ नई शैक्षणिक यात्रा की शुरुआत बिहार में 60 से अधिक स्थानों पर बनेंगे फुटओवर ब्रिज, सड़क पार करने की समस्या होगी खत्म बिहार में 60 से अधिक स्थानों पर बनेंगे फुटओवर ब्रिज, सड़क पार करने की समस्या होगी खत्म गैस संकट- बिजली दर वृद्धि और महिला हिंसा पर संयुक्त बैठक की मांग, माले ने गठबंधन को लिखा पत्र, कहा..जनसमस्या को लेकर करें आंदोलन India gas news : PNG कनेक्शन के बाद पुराना LPG चूल्हा कैसे करें कन्वर्ट? जानें आसान और सुरक्षित तरीका

Home / movies / सभी मजदूरों की मदद करेगी बिहार की बेटी, सोनाक्षी सिन्हा ने उठाया बड़ा...

सभी मजदूरों की मदद करेगी बिहार की बेटी, सोनाक्षी सिन्हा ने उठाया बड़ा कदम

15-May-2020 05:46 PM

PATNA : कोरोना संकट की महामारी में भोजन और पानी के लिए तरस रहे बिहारी मजदूरों की मदद के लिए बिहार की बेटी ने एक बड़ा कदम उठाया है. बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने एक वीडयो शेयर किया है. वीडियो में सोनाक्षी ने अपना आर्ट वर्क दिखाया. वीडियो में सोनाक्षी पूछ रही हैं कि अगर हम दूसरों के काम नहीं आ सकते हैं, तो हम क्या अच्छे हैं.


लॉकडाउन से सभी लोग प्रभावित हैं. सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना बिहार के प्रवासी मजदूर कर रहे हैं. एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने दिहाड़ी मजदूरों की मदद का बीड़ा उठाया है. सोनाक्षी दिहाड़ी मजदूरों को राशन प्रदान करने के लिए अपने आर्ट वर्क की नीलामी कर रही हैं. सोनाक्षी ने एक वीडयो शेयर किया है. वीडियो में सोनाक्षी ने अपना आर्ट वर्क दिखाया. वीडियो में सोनाक्षी कह रही हैं- 'अगर हम दूसरों के काम नहीं आ सकते हैं तो हम क्या अच्छे हैं. मेरी कला मेरी लिए सुरक्षित जगह है. ये मुझे अपने विचारों को चैनेलाइज करने में मदद करता है और मुझे खुशी देता है.


पेंटिंग खरीदने के लिए यहां क्लिक करें


सोनाक्षी ने कहा कि आर्ट मेरे लिए शांति और राहत की भावना लाता है. और राहत वो है जो मैं उन लोगों के लिए लाना चाहती हूं जिनके लिए ये लॉडाउन एक बुरा सपने की तरह है. जिन लोगों के पास कोई इनकम नहीं है और इसलिए खुद का और अपने परिवार पेट भरने में असमर्थ हैं. ये हैं दिहाड़ी मजदूर. मैंने कैनवास और स्केच को नीलाम करने का फैसला किया है, जिन्हें मैंने अपने पूरे दिल से बनाया है. नीलामी से मिलने वाले पैसे से दिहाड़ी मजदूर को राशन उपलब्ध कराया जाएगा. वीडियो के अंत में सोनाक्षी कहती हैं प्लीज मेरी आर्ट की अच्छे से देखभाल करना. इन्हें मैंने प्यार से बनाया है.