ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य

Neha Sharma: ED दफ्तर में एक्ट्रेस नेहा शर्मा से पूछताछ, बिहार के कांग्रेस नेता की हैं बेटी; जानिए.. क्या है मामला?

Neha Sharma: बेटिंग ऐप मनी लॉन्ड्रिंग केस में बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा शर्मा को ईडी ने 2 दिसंबर को दिल्ली मुख्यालय में पेश होने के लिए बुलाया। जांच में पता चला कि उन्होंने कुछ एंडोर्समेंट के जरिए 1xBet ऐप से जुड़ाव रखा था।

02-Dec-2025 02:26 PM

By FIRST BIHAR

Neha Sharma: बिहार के कांग्रेस नेता की बेटी और बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा शर्मा अब जांच एजेंसी ईडी की रडार पर हैं। एजेंसी ने उन्हें पिछले हफ्ते समन भेजा था और 2 दिसंबर को दिल्ली स्थित ईडी कार्यालय में पूछताछ के लिए बुलाया गया। मामला ऑनलाइन बेटिंग ऐप से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग का है, जिसमें ईडी काफी सख्त कदम उठा रही है।


इससे पहले इस केस में एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला और अभिनेता सोनू सूद से भी पूछताछ हो चुकी है। वहीं, क्रिकेटर शिखर धवन, सुरेश रैना और युवराज सिंह सहित कई नामी हस्तियों को भी समन भेजा गया था। हाल ही में अभिनेत्री और पॉलिटिशियन मिमी चक्रवर्ती को 15 सितंबर को पेशी के लिए बुलाया गया था। इसी मामले में 1xBet ऐप से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में उर्वशी रौतेला को 16 सितंबर को पूछताछ के लिए बुलाया गया था।


जानकारी के मुताबिक, नेहा शर्मा को मंगलवार, 2 दिसंबर को ईडी मुख्यालय में पेश होना था, जहां उनसे बेटिंग ऐप केस से जुड़े सवाल पूछे गए। बताया जा रहा है कि उन्होंने कुछ एंडोर्समेंट के जरिए इस ऐप से जुड़ाव रखा था, जिसके चलते उन्हें जांच एजेंसी के रडार पर लाया गया। उनकी जांच प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत की जा रही है।


1xBet ऐप की इंडिया एम्बेसेडर उर्वशी रौतेला थीं, जिन्होंने इसका प्रमोशन किया था। इसके अलावा शिखर धवन, सुरेश रैना, रॉबिन उथप्पा और युवराज सिंह जैसे क्रिकेटरों को भी इस मामले में समन भेजा गया था। पूछताछ के बाद कुछ मामलों में 11.14 करोड़ रुपये की संपत्ति को अटैच किया गया। इसके अलावा कुछ सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स से भी पूछताछ की जा चुकी है।


ईडी ने बताया कि 1xBet ऐप भारत में बिना अनुमति के संचालित हो रहा था। यह ऑनलाइन वीडियो और सोशल मीडिया के जरिए लोगों को टारगेट करता था और सरोगेट ब्रांडिंग और विज्ञापनों के माध्यम से प्रचारित किया जाता था।