ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल सासाराम की खुशी ने मैट्रिक परीक्षा में हासिल किया 8वां स्थान, IAS अधिकारी बनने का है सपना; फेरी लगाकर कपड़ा बेचते हैं पिता LPG सिलेंडर डिलीवरी होने पर ऐसे करें चेक: फुल है या नहीं, जानें 2 आसान ट्रिक गरीबी को मात देकर राजमिस्त्री की बेटी नसरीन परवीन ने रचा इतिहास, मैट्रिक में 5वां रैंक लाकर भोजपुर का नाम किया रोशन बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन

Home / movies / गया में संजय दत्त ने किया पिंडदान, सुनील दत्त और नरगिस दत्त की...

गया में संजय दत्त ने किया पिंडदान, सुनील दत्त और नरगिस दत्त की आत्मा की शांति के लिए तर्पण

11-Jan-2024 03:55 PM

By First Bihar

GAYA: बॉलीवुड फिल्म स्टार संजय दत्त विशेष चार्टर्ड विमान से आज गया पहुंचे। गया एयरपोर्ट पर संजय दत्त का भव्य स्वागत किया गया। फिल्म अभिनेता संजय दत्त के प्रशंसकों ने इस दौरान जय श्रीराम के नारे लगाए। 


बता दें कि संजय दत्त अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति और मुक्ति की कामना लेकर बिहार की धार्मिक राजधानी गया जी आए हैं। सनातन धर्मावलंबियों  के आस्था का केंद्र मोक्ष भूमि गया जी के पवित्र पावन विष्णुपद मंदिर प्रांगण में पूर्वजों की मुक्ति का मार्ग प्रशस्त के लिए पिंडदान और तर्पण किया। संजय दत्त ने अपने पिता सुनील दत्त और मां नरगिस दत्त की आत्मा की शांति के लिए पिंडदान और तर्पण किया। 


बता दें कि संजय दत्त के पिता सुनील दत्त का निधन 25 मई 2005 और मां नरगिस दत्त का निधन 3 मई 1981 में हुआ था। माता-पिता की आत्मा की शांति के लिए आज उन्होंने गया आकर पिंडदान और तर्पण किया। संजय दत्त के गया आगमन को लेकर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किये गये थे। इस दौरान संजय दत्त सफेद कुर्ता और पायजामा में नजर आए उनकी एक झलक पाने के लिए लोग बेचैन दिखे। संजय दत्त के साथ सेल्फी लेने के लिए होड़ मच गयी।