बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
15-Dec-2025 04:04 PM
By FIRST BIHAR
Dhurandhar Movie: रणवीर सिंह की हालिया फिल्म धुरंधर देखने के बाद लोगों में जासूसी की दुनिया को लेकर जबरदस्त उत्सुकता देखने को मिल रही है। सोशल मीडिया पर “स्पाई लाइफ”, “रॉ एजेंट”, और “अंडरकवर ऑपरेशन” जैसे कीवर्ड्स खूब सर्च किए जा रहे हैं। लेकिन सवाल यह है कि क्या असल जिंदगी के जासूस वाकई फिल्मी स्पाई जैसे ही होते हैं?
सोशल मीडिया पर खुद को पूर्व स्पाई बताने वाले लकी बिष्ट, जो इन दिनों काफी चर्चा में हैं, ने एक आरजे को दिए इंटरव्यू में इस सवाल का जवाब दिया। लकी बिष्ट के मुताबिक, धुरंधर एक एंटरटेनिंग फिल्म है, लेकिन सच्चाई इससे काफी अलग होती है।
लकी ने कहा, “फिल्म ने मुझे खूब एंटरटेन किया, लेकिन असल जिंदगी में जासूसी इतनी ग्लैमरस नहीं होती। पूरी फिल्म देखने के बाद एक सीन मुझे रियलिटी के काफी करीब लगा — जब हम एलओसी (LOC) क्रॉस करते हैं, तो हमारी सारी ताकत खत्म हो जाती है। हम जानते हैं कि हमारे साथ गलत हो रहा है, लेकिन उस वक्त हम कुछ भी करने की स्थिति में नहीं होते।”
फिल्म को लेकर उठी एक कंट्रोवर्सी पर भी लकी बिष्ट ने अपनी बात रखी। कुछ लोगों का दावा है कि धुरंधर दिवंगत RAW अधिकारी मोहित शर्मा की जिंदगी पर आधारित है। इस पर लकी ने साफ कहा, “मोहित शर्मा सर पूरी तरह अलग ऑपरेशन्स में थे। इस फिल्म से उनका कोई कनेक्शन नहीं है।”
लकी बिष्ट ने फिल्म की सीक्वल को लेकर भी अनुमान लगाया। उन्होंने कहा कि फिल्म में रणवीर सिंह के किरदार का बैकग्राउंड नहीं दिखाया गया है, संभव है कि दूसरे पार्ट में उसकी ट्रेनिंग और पिछली जिंदगी को दिखाया जाए।
इंटरव्यू के दौरान लकी ने बताया कि असल जिंदगी में जासूस मुख्य रूप से दो तरह के होते हैं। पहले वे, जिनका आर्मी या सिक्योरिटी फोर्सेज का बैकग्राउंड होता है। दूसरे वे लोग, जिनकी जिंदगी किसी कारणवश जेल तक पहुंच जाती है, लेकिन सरकार उन्हें देश के काम में लगाने का फैसला करती है। ऐसे लोग मूल रूप से बुरे नहीं होते, बल्कि परिस्थितियों की वजह से कानून तोड़ बैठते हैं और बाद में उन्हें स्पेशल एजेंट के रूप में तैयार किया जाता है।
गौरतलब है कि लकी बिष्ट एक पूर्व एनएसजी कमांडो और जासूस रह चुके हैं। वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निजी सुरक्षा अधिकारी के तौर पर भी काम कर चुके हैं। साल 2009 में उन्हें भारत के सर्वश्रेष्ठ एनएसजी कमांडो का पुरस्कार भी मिल चुका है।