ब्रेकिंग न्यूज़

LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें

Border 2 OTT Release: सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ सिनेमाघरों में रिलीज, OTT पर कब और कहां होगी रिलीज? जानिए..

Border 2 OTT Release: ‘बॉर्डर 2’ 23 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. जेपी दत्ता की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘बॉर्डर’ का धमाकेदार सीक्वल अब मार्च या अप्रैल में नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने की संभावना है.

23-Jan-2026 03:49 PM

By FIRST BIHAR

Border 2 OTT Release: सनी देओल की मच अवेटेड फिल्म ‘बॉर्डर 2’ आखिरकार शुक्रवार, 23 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। यह फिल्म 1997 की ब्लॉकबस्टर वॉर ड्रामा ‘बॉर्डर’ का सीक्वल है और दर्शकों से अब तक जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।


सिनेमाघरों में रिलीज के बाद अब फिल्म की डिजिटल स्ट्रीमिंग की जानकारी भी सामने आई है। फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। हालांकि निर्माताओं ने अभी इसकी ओटीटी रिलीज की तारीख का खुलासा नहीं किया है। फिल्म की बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस और सिनेमाघरों में इसके चलने के हफ्तों को देखते हुए, विशेषज्ञों का अनुमान है कि मार्च या अप्रैल 2026 में यह फिल्म ओटीटी पर उपलब्ध हो सकती है।


‘बॉर्डर 2’ जेपी दत्ता की 1997 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘बॉर्डर’ का सीक्वल है। पहले फिल्म में 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान लोंगेवाला की लड़ाई दिखाई गई थी, जबकि ‘बॉर्डर 2’ की कहानी बसंतर की लड़ाई पर आधारित है। यह लड़ाई भारत के पश्चिमी क्षेत्र में हुई थी, जिसमें भारतीय सेना ने महत्वपूर्ण जीत हासिल की और पंजाब व जम्मू क्षेत्र की सुरक्षा सुनिश्चित की।


फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है, जबकि निर्माता हैं भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जे.पी. दत्ता और निधि दत्ता। फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसके अलावा मोना सिंह, सोनम बाजवा और अन्या सिंह भी अहम किरदार निभा रहे हैं। ‘बॉर्डर 2’ की थ्रिलिंग कहानी, स्टार कास्ट और युद्ध दृश्य इसे दर्शकों के लिए एक बड़ी मनोरंजक फिल्म बनाते हैं।