UPSC Success Story: एक साल की कठिन तैयारी और UPSC फतह, जानिए.. IAS अनन्या सिंह की सफलता की प्रेरक कहानी UPSC Success Story: एक साल की कठिन तैयारी और UPSC फतह, जानिए.. IAS अनन्या सिंह की सफलता की प्रेरक कहानी Bihar News: कंट्रोल रूम निर्माण पर हंगामा... मेयर व पार्षदों ने रुकवाया काम, जेनरेटर बना विवाद की वजह बिहार में दिनदहाड़े रालोजपा नेता की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी बिहार में दिनदहाड़े रालोजपा नेता की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी बिहार में बिजली का नया नियम लागू: दिन में सस्ती, शाम को महंगी… जानिए कब करें ज्यादा इस्तेमाल बिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जान JEE Main 2026: देर हुई तो एंट्री बंद, क्या पहनें–क्या ले जाएं… जान लें हर नियम, वरना छूट सकता है एग्जाम पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी
05-Apr-2021 02:21 PM
PATNA : मधुबनी नरसंहार की घटना पर भोजपुरी स्टार पवन सिंह के बबुआनी भी जाग गई है. पवन सिंह मधुबनी की घटना को लेकर आहत हैं और उन्होंने बेनीपट्टी के मोहम्मदपुर गांव जाने का फैसला किया है. मधुबनी की घटना के बाद पहली बार पवन सिंह ने एक बयान जारी किया है. पवन सिंह ने कहा है कि :पिछले तीन-चार दिनों से उनका मन बेहद दुखी है. मैं मधुबनी की घटना की कड़े शब्दों में निंदा करता हूं और जल्द ही मधुबनी जाऊंगा."
दरअसल मधुबनी नरसंहार को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार क्षत्रिय समाज से आने वाले नेताओं और सेलिब्रिटी से सवाल पूछा जा रहा है. पवन सिंह भी लोगों की नाराजगी को समझ गए हैं. लिहाजा अब उन्होंने इस घटना को लेकर अपनी संवेदना जताई है. पवन सिंह ने फैसला किया है कि वह मोहम्मदपुर जाकर पीड़ित परिवार से मुलाकात भी करेंगे.
भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने मधुबनी की घटना पर खेद जताते हुए ये एक वीडियो जारी किया और बिहार सरकार से अपील की कि वे इस मामले कड़ी कार्रवाई करें. पवन ने कहा कि दोषियों को जल्द पकड़ा जाए और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दी जाए.ताकि इस तरह की घटना दूसरे परिवार के साथ न दुहराया जाय. उन्होंने कहा कि "मेरे पास कोई शब्द नहीं है. मैं निःशब्द हूं. मैं इस मुश्किल घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ हूं और जल्द ही उनसे मिलने भी जाऊंगा."
पवन सिंह ने इस तरह की घटनाओं को मानवता के लिए दुर्भाग्यपूर्ण भी करार दिया और बिहार सरकार से दोषियों को सजा दिलाने की भी मांग की.