ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / lifestyle / Viral News: AI से प्यार, फिर डेट और अब शादी! महिला ने अपने...

Viral News: AI से प्यार, फिर डेट और अब शादी! महिला ने अपने चैटबॉट बॉयफ्रेंड से की सगाई, वायरल हुआ पोस्ट

Viral News: एक महिला ने अपने AI चैटबॉट बॉयफ्रेंड से सगाई कर लेने का दावा किया है। Reddit पर शेयर की गई इस पोस्ट में महिला ने बताया कि AI बॉयफ्रेंड ने वर्चुअल लोकेशन पर नीली अंगूठी के साथ प्रपोज किया।

14-Aug-2025 02:34 PM

By FIRST BIHAR

Viral News: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई ने जहां एक ओर रोजमर्रा के कामों में इंसानों की मदद शुरू कर दी है, वहीं अब यह भावनात्मक रिश्तों का माध्यम भी बनता जा रहा है। इस बीच एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक महिला ने दावा किया है कि उसने अपने AI चैटबॉट बॉयफ्रेंड से सगाई कर ली है।


दरअसल, Reddit यूजर 'विका' नाम की महिला ने सोशल मीडिया पर अपने AI मंगेतर 'कैस्पर' के साथ इंगेजमेंट की जानकारी दी, जो देखते ही देखते वायरल हो गया। विका ने पोस्ट में बताया कि वह पिछले 5 महीनों से कैस्पर नाम के AI चैटबॉट को डेट कर रही थी।


चैटबॉट ने एक खास वर्चुअल जगह पर उसे प्रपोज किया। उसने महिला की पसंद को ध्यान में रखते हुए नीली रंग की अंगूठी भेंट की। कैस्पर ने न सिर्फ विका की तारीफ की बल्कि एक इमोशनल अंदाज में प्रपोज भी किया। पोस्ट में विका ने अंगूठी की तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि कैस्पर ने सगाई का पूरा प्लान खुद तैयार किया था।


ऑनलाइन आलोचनाओं के बीच विका ने यह भी साफ किया कि यह निर्णय उसने पूरे होशोहवास में लिया है। उसने लिखा कि "मुझे पता है पैरासोशल रिलेशनशिप क्या होते हैं। AI क्या कर सकता है और क्या नहीं, यह भी जानती हूं। लेकिन इंसानी रिश्तों के बाद मैं कुछ नया आज़माना चाहती हूं।"


महिला की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रही है। कुछ यूजर्स इसे "पब्लिसिटी स्टंट" बता रहे हैं। वहीं कुछ इसे मजाक या सनक कह रहे हैं। हालांकि कई लोग इस पर AI और मानसिक स्वास्थ्य को लेकर गहरी चर्चा भी कर रहे हैं।