ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / lifestyle / Financial Planning: सैलरी का एक हिस्सा बचत में लगाना क्यों है जरूरी, खासकर...

Financial Planning: सैलरी का एक हिस्सा बचत में लगाना क्यों है जरूरी, खासकर महिलाओं के लिए?

Financial Planning: अक्सर देखा गया है कि महिलाएं पैसों के मामलों में कम दिलचस्पी लेती हैं। लेकिन यही लापरवाही आगे चलकर उनके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकती है। इसलिए जरूरी है कि महिलाएं अपनी आमदनी का एक हिस्सा बचत और निवेश में जरूर लगाए, जाने ...

07-Sep-2025 11:54 AM

By First Bihar

Financial Planning: अक्सर देखा गया है कि महिलाएं पैसों के मामलों में कम दिलचस्पी लेती हैं। लेकिन यही लापरवाही आगे चलकर उनके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकती है। इसलिए जरूरी है कि महिलाएं अपनी आमदनी का एक हिस्सा बचत और निवेश में जरूर लगाए, जाने क्यों जरुरी है महिलाओं के लिए बचत..... 


पिछले एक दशक से फाइनेंशियल प्लानिंग के क्षेत्र में काम करने के दौरान निवेशकों के स्वभाव में कुछ खास तरह की आदतें देखी गयी हैं। जिसमे से एक है  देर से निवेश शुरू करने की आदत। दुर्भाग्य से इस आदत का खामियाजा पुरुषों की तुलना में महिलाओं को ज्यादा उठाना पड़ता है। शादी, प्रेग्नेंसी और जिंदगी में आने वाले कुछ अन्य अहम बदलाव महिलाओं की मजबूत आर्थिक स्थिति को भी कमजोर बना देते हैं। उल स्थितियों में महिलाओं  की आर्थिक स्थिति पर नकारात्मक असर डालती हैं, जिसमें आत्मविश्वास में कमी, आर्थिक सुरक्षा का भ्रम, 40 के बाद नई शुरुआत और बनाये अपना पावर फंड शामिल है। 


कैसे करें बचत -

करिअर के शुरुआती सालों में अपनी सैलरी का 60 से 70 प्रतिशत हिस्सा निवेश करें। उम्र बढ़ने के साथ आर्थिक जिम्मेदारियों में इजाफा होगा और फिर आपके लिए इतना निवेश करना संभव नहीं होगा।


अपनी बचत का 80% हिस्सा म्यूचुअल फंड और शेयर मार्केट में निवेश करें। यहां महंगाई का असर कम पड़ता है। एसआईपी में हर माह निवेश करें। हर साल जैसे-जैसे आपकी आय में इजाफा हो, एसआईपी में निवेश किए जाने वाले पैसे की मात्रा भी उस लिहाज से बढ़ाएं।


चक्रवृद्धि बढ़ोतरी का लाभ उठाएं। 23 साल की उम्र में 10 हजार रुपए से शुरू किए गए एसआईपी को अगर न निकाला जाए तो 33 की उम्र में इसकी वैल्यू तीस लाख तक पहुंच जाएगी। बिना अतिरिक्त निवेश के यह रकम 38 साल की उम्र तक 48 लाख तक पहुंच जाएगी।


महिलाओं की जिंदगी में कई बार ऐसे मोड़ आते हैं जहां आर्थिक मजबूती बहुत जरूरी होती है – चाहे शादी हो, प्रेग्नेंसी, तलाक या फिर बुजुर्गों की जिम्मेदारी। इसलिए जरूरी है कि महिलाएं खुद को आर्थिक रूप से मजबूत बनाएं। जल्दी और सही निवेश शुरू करना, उनका सबसे बड़ा हथियार हो सकता है। यही पावर फंड मुश्किल समय में उनका सहारा बनेगा।