बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम पटना में होगा फर्स्ट बिहार-झारखंड का "आरोग्य एक्सीलेंस अवॉर्ड्स" 2026: समाज के लिए बेहतर काम करने वाले डॉक्टरों का होगा सम्मान
08-Nov-2022 10:17 AM
PATNA : वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने हटाने या सुधार करने के लिए वैसे तो ऑनलाइन माध्यम से कभी भी आवेदन किया जा सकता है। लेकिन, इसके बाबजूद इसको लेकर विभाग के तरफ से समय - समय पर विशेष कैंप लगाकर जारूकता अभियान चलाया जाता है। इसके साथ ही इस दौरान सुविधाएं हासिल करना आसान होता है, क्योंकि इस दौरान निर्धारित कैलेंडर के अनुसार आवेदनों का निष्पादन किया जाता है। इसी को लेकर अब बिहार में मतदाता सूची का पुनरीक्षण अभियान नवंबर महीने में ही शुरू होने वाला है। इसी को लेकर अब एक बार फिर से बिहार की राजधानी पटना में विशेष कैंप लगाया जा रहा है।
आपको बता दें कि, यदि आपकी उम्र जनवरी महीने में 18 साल पूरी होने वाली है तो आप इस विशेष कैंप के जरिए अपना नाम मतदाता सूची में नाम दर्ज करा कर मतदाता कार्ड हासिल कर सकते हैं। इसको लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम पटना डा. चंद्रशेखर सिंह ने सोमवार को मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम साझा करते हुए सभी बीएलओ और निर्वाचन कार्य से जुड़े पदाधिकारियों को त्रुटि रहित कार्य करने का निर्देश दिया।
डीएम ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देश पर बुधवार को मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन किया जाएगा। प्रारूप प्रकाशन के साथ ही मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए प्रपत्र 6 में नए वोटर के लिए आवेदन दे सकते हैं। इसको लेकर आठ दिसंबर तक आवेदन का मौका दिया गया है। पटना जिले में 12 और 13 नवंबर तथा दिसंबर में तीन और चार तारीख को विशेष अभियान दिवस के रूप में मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने का मौका दिया जाएगा। अभियान के दौरान सभी बीएलओ अपने मतदान केंद्र पर उपस्थित रहेंगे। मतदाता बनने के लिए आनलाइन प्रपत्र 6, 7 और 8 में आवेदन कर सकते हैं।