बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम
19-Oct-2022 10:07 AM
PATNA : त्योहारों का मौसम शुरू होते ही सबसे अधिक किसी चीज़ की समस्या सामने आती है तो वह है ट्रेन से आवागमन करने के लिए कन्फर्म टिकटों का न होना। ऐसे में अब एक बार फिर से दिवाली और छठपूजा में बिहार से बाहर रहकर काम करने वाले लोग हो या फिर पढ़ाई करने वाले विधार्थी हर कोई छठ पर्व में घर जरूर आते है। ऐसे में घर पहुंचने के लिए भारतीय रेल और हवाई यात्रा का सहारा लेते है। लेकिन त्योहारों के इस सीजन में भारी भीड़ के चलते आप को रेलवे का कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहा है। वही हवाई यात्रा का टिकट 3 गुना महंगा हो गया है। ऐसे में मुंबई और दिल्ली से पटना आना दुबई और बैंकॉक जाने से अधिक महंगा हो गया है।
दरअसल, आज से लेकर छठ पूजा तक किन्हीं को पटना आना है तो ट्रेन से टिकट नहीं है और हवाई किराये की बात करें तो 22 अक्तूबर को यदि किन्हीं को दिल्ली से पटना आना हो तो 14 हजार और मुंबई से पटना आने का हवाई किराया 20 हजार के पार चला गया है, जबकि इस तिथि को दिल्ली से शारजाह जाने का किराया 10962, बैंकॉक का 10438 और सिंगापुर का 12717 रुपये है।
वहीं, इसके आलावा हैदराबाद, बेंगलुरु और चेन्नई रूट में भी किराया बढ़ गया है। बैंकॉक से अधिक तो पटना से कोलकाता का किराया हो गया है। पटना से कोलकाता का किराया 10544 हो गया है। बढ़ें किराये का सबसे अधिक असर दिल्ली से बिहार जाने वाले रूट पर पड़ रह है। इस रूट पर विमान किराया लगभग 3 गुना महंगा चल रहा है।
आपको बता दे कि, दीपावली और छठ पर्व है ऐसे में टिकटों की मांग बढ़ने से किराये में बढ़ोत्तरी हुई है। ट्रेन में टिकटों के किराये में यह उछाल हर रूट पर है. दिल्ली-पटना के बीच लंबी दूरी की महत्वपूर्ण ट्रेनों में कन्फर्म टिकट नहीं है। जहां टिकट उपलब्ध भी है, वहां भारी वेटिंग चल रह है।