प्यार, धोखा और खौफनाक साजिश… लेडी टीचर मर्डर केस में बड़ा खुलासा, जीजा ने ही करवाई हत्या BIHAR NEWS : नारियल में नहीं था पानी… और मच गया बवाल! ₹50 की बात पर 10 लोग घायल, 30 पर केस Bihar News: झगड़े के बाद उठाया खौफनाक कदम… तीन मंजिला मकान से कूदे पति-पत्नी, पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल Patna NEET Case : पटना NEET छात्रा कांड में बड़ा अपडेट: कोर्ट ने CBI से मांगी ताजा रिपोर्ट, 30 मार्च डेडलाइन Bihar News : डेडलाइन खत्म… अब हड़ताली राजस्व अफसरों की जाएगी नौकरी, लिस्ट हो रहा तैयार; दो दिन में हो जाएगा हिसाब -किताब BIHAR NEWS : बिहार में डिजिटल क्रांति! “बिहार वन” से घर बैठे मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं; इस महीने से होगी शुरुआत Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी ! इनलोगों का 1 से 10 अप्रैल के बीच होगी जॉइनिंग; जानिए पूरा अपडेट IAS ranking Bihar : बिहार की नई IAS सीनियरिटी लिस्ट ने सबको चौंका दिया, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत चौथे नंबर पर, जानिए टॉप पर है किसका नाम... medicine price hike : 1 अप्रैल से दवाएं महंगी! पेरासिटामोल-एंटीबायोटिक के बढ़ेंगे दाम, जानिए कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर
12-Mar-2025 02:40 PM
By First Bihar
Lifestyle : रात के वक्त अच्छी नींद के लिए कई चीजों का ध्यान रखना पड़ता है, ताकि आप बेहतर नींद ले पाएं और आपके स्वास्थ्य पर कोई नकारात्मक प्रभाव भी ना पड़े. सबसे पहले तो जरुरी है कि रात के वक्त आप हल्का भोजन करें और भूलकर भी फास्ट फ़ूड का सेवन ना करें, क्योंकि इनमें शुगर, फैट और कार्बोहाइड्रेट अधिक मात्रा में होते हैं, जो कि आपके लिए खतरनाक हैं और इससे स्लीप एप्निया नामक बीमारी भी हो सकती है.
सोने से पहले किया गया भारी भोजन आपके शरीर को पचाने में दिक्कत होती है, क्योंकि इसमें शरीर की काफी ऊर्जा लगती है. जबकि फास्ट फ़ूड से मोटापा भी बढ़ता है, जो बाद में कई बीमारियों को आमंत्रित करता है. वहीँ ज्यादा मसालेदार खाना भी आपके लिए बेहद नुकसानदेह है. इससे एसिडिटी की परेशानी होती है और आपके पाचन तंत्र को यह प्रभावित करता है.
इसके अलावा सोने से पहले आपको मिठाइयाँ और चोकलेट्स से भी बचना चाहिए. इनमें अधिक मात्रा में शुगर और कैफीन मौजूद होते हैं, जो आपकी उत्तेजना को बढ़ा देता है, लिहाजा आप चाहकर भी नींद के आगोश में नहीं जा सकते. इतना ही नहीं इन चीजों के सेवन से आपके ब्लड सुगर का लेवल भी प्रभावित होता है.
सोने से पहले इस बात का भी ध्यान रखें कि आप चाय या कॉफ़ी का सेवन ना हीं करें तो बेहतर है. साथ ही कोशिश करें कि एनर्जी ड्रिंक्स से भी आप इस समय दूर ही रहें. यह आपके दिमाग को बेहद सक्रीय कर देता है. जिससे कि सोना बड़ा ही मुश्किल हो जाता है, हाँ. अगर आप सोने से 5 या 6 घंटे पहले कैफीन का सेवन करते हैं तो इस तरह की समस्या नहीं आएगी.
इन चीजों के अलावा रात में सोने से पहले टमाटर ना खाएं, चाहे यह सलाद के रूप में ही क्यों ना हो.. पढ़ने में यह भले ही अजीब लग रहा हो मगर इससे एसिडिटी बढती है और बेचैनी बढ़ने की समस्या का सामना भी करना पड़ता है. वहीँ लिस्ट में सबसे आखिर में आता है शराब और सिगरेट का सेवन.. हालांकि ये दोनों सबसे खतरनाक चीजों की श्रेणी में आते हैं. ये दोनों चीजें ना सिर्फ आपकी नींद में खलल डालते हैं बल्कि आगे चलकर इनसे गंभीर बीमारी होने का खतरा बना रहता है.