प्यार, धोखा और खौफनाक साजिश… लेडी टीचर मर्डर केस में बड़ा खुलासा, जीजा ने ही करवाई हत्या BIHAR NEWS : नारियल में नहीं था पानी… और मच गया बवाल! ₹50 की बात पर 10 लोग घायल, 30 पर केस Bihar News: झगड़े के बाद उठाया खौफनाक कदम… तीन मंजिला मकान से कूदे पति-पत्नी, पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल Patna NEET Case : पटना NEET छात्रा कांड में बड़ा अपडेट: कोर्ट ने CBI से मांगी ताजा रिपोर्ट, 30 मार्च डेडलाइन Bihar News : डेडलाइन खत्म… अब हड़ताली राजस्व अफसरों की जाएगी नौकरी, लिस्ट हो रहा तैयार; दो दिन में हो जाएगा हिसाब -किताब BIHAR NEWS : बिहार में डिजिटल क्रांति! “बिहार वन” से घर बैठे मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं; इस महीने से होगी शुरुआत Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी ! इनलोगों का 1 से 10 अप्रैल के बीच होगी जॉइनिंग; जानिए पूरा अपडेट IAS ranking Bihar : बिहार की नई IAS सीनियरिटी लिस्ट ने सबको चौंका दिया, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत चौथे नंबर पर, जानिए टॉप पर है किसका नाम... medicine price hike : 1 अप्रैल से दवाएं महंगी! पेरासिटामोल-एंटीबायोटिक के बढ़ेंगे दाम, जानिए कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर
10-Mar-2025 11:19 AM
By First Bihar
Lifestyle : काम के दौरान नींद आने की समस्या से लगभग हर कोई परेशान है. खासकर वे लोग जो ऑफिस में या दुकानों में काम करते हैं. ये नींद दोपहर के समय एक बड़ी चुनौती बनकर सामने आ जाती है. वो भी तब जब आप लंच करके काम करने बैठते हैं. यह चुनौती आपके काम में बाधा बनती है और कई बार इसके कारण आप डांट भी सुन लेते हैं. ऐसे में इन सुझावों को अपनाकर आप दिन में नींद को आने से रोक सकते हैं.
बताते चलें कि दिन के समय नींद को रोकने के कई कारगर उपाय हैं. जिनमें पावर नैप से लेकर कैफीन बूस्ट तक शामिल है. अगर आप 15-20 मिनट का एक पावर नैप लेते हैं तो यह आपके लिए कारगर साबित होगा. इससे आपके दिमाग की थकान दूर होती है और आप अपने काम पर अच्छे से ध्यान लगा पाते हैं.
साथ ही यह तरीका आपको और भी ज्यादा प्रोडक्टिव बनाता है. इसके अलावे अगर आप दिन के नींद से बचना चाहते हैं तो कोशिश करें हल्की मात्रा में लंच लेने की. भरपेट लंच करना आपको बेहद सुस्त बना देता है, जिसके बाद तगड़ी नींद का आना लाजमी है. इस दौरान अपनी उर्जा बनाए रखने के लिए आप साबुत अनाज और सब्जियों वाला हल्का खाना ले सकते हैं.
एक और बात जो बेहद महत्वपूर्ण है वह है शरीर में पानी की कमी नहीं होने देना. ऑफिस में काम करते वक्त आप हमेशा अपने डेस्क पर पानी की बोतल रखें और समय-समय पर पानी पीते रहें. इससे आपका शरीर हाइड्रेटेड रहेगा और आप सुस्त नहीं होंगे. पानी की सही मात्रा काम पर आपका ध्यान लगाने में काफी मदद करता है. साथ ही इससे आपका मूड भी अच्छा बना रहता है.
नींद से बचने के लिए आप कैफीन का उपयोग भी कर सकते हैं. हालांकि इस मामले में आपको थोड़ी सावधानी बरतनी होगी. क्योंकि इसकी ज्यादा मात्रा आपके लिए नुकसानदेह भी साबित हो सकती है. दोपहर के समय उचित मात्रा में कैफीन का प्रयोग आपको फोकस्ड रहने में काफी मदद करेगा. साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि आप लगातार ज्यादा देर तक बैठे नहीं. इससे आप थका हुआ महसूस कर सकते हैं. बीच-बीच में थोड़ी सैर इस मामले में आपके काम की साबित हो सकती हैं. विशेषकर लंच करने के बाद थोड़ा टहलना बेहद आवश्यक है. इसके सिवा आप काम के बीच में थोड़ी संगीत भी सुन सकते हैं. यह आपके मष्तिस्क को उत्तेजित करता है और आप काम पर अच्छे से ध्यान केंद्रित कर पाते हैं.