NEET छात्रा हत्याकांड!: जहानाबाद में 25 KM लंबा मार्च, सरकार पर लीपापोती का आरोप BIHAR: रंगदारी मामले में निलंबित थानाध्यक्ष अमरज्योति ने किया सरेंडर, कोर्ट ने भेजा जेल पटना में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा: तीन कॉल सेंटरों पर रेड, 22 गिरफ्तार फ्लैट खरीदारों के हित पर जोर: रेरा बिहार कार्यक्रम में न्यायमूर्ति चक्रधारी शरण सिंह का मार्गदर्शन बिहार में अवैध खनन पर सरकार सख्त: सारण में कई वाहन जब्त, 75.65 लाख का जुर्माना राशनकार्ड धारकों को बड़ी राहत: होली और दिवाली पर मिलेगा मुफ्त गैस सिलेंडर Bihar News: जनगणना को लेकर नीतीश सरकार ने शुरू की तैयारी, समन्वय समिति की हुई बैठक; पूछे जाएंगे आपसे 33 सवाल Bihar News: जनगणना को लेकर नीतीश सरकार ने शुरू की तैयारी, समन्वय समिति की हुई बैठक; पूछे जाएंगे आपसे 33 सवाल विजय सिन्हा की चेतावनी के बावजूद बाज नहीं आ रहे राजस्व कर्मी, नीतीश के गृह जिले में 45 हजार घूस लेते निगरानी ने दबोचा Pappu Yadav: सांसद पप्पू यादव की बढ़ी मुश्किलें, MP-MLA कोर्ट ने जारी किया कुर्की-जब्ती का आदेश
10-Mar-2025 04:36 PM
By First Bihar
Life style: आज कल की खराब लाइफस्टाइल की वजह से लोग कई प्रकार के बिमारियों से जूझ रहे, और कई ऐसी बिनारियां है जो जानलेवा साबित भी हो रही है, तो कई ऐसी भी बीमारियां है जो पूरी जिंदगी सता रही है यह सारी समस्या सिर्फ और सिर्फ लोगों के खराब लाइफस्टाइल और अन-युजवल डाईट के कारण हो रही है ऐसी ही एक बीमारी डायबिटीज है, जिससे आज के समय में हर दूसरा व्यक्ति पीड़ित है। डायबिटीज को आम भाषा में शुगर भी कहा जाता है।
जब शरीर ब्लड शुगर यानी ग्लूकोज को कंट्रोल नहीं कर पाता है। इसी कारण से उन्हें डायबिटीज हो जाती है। अक्सर ऐसे मरीजों को खाने-पीने में सावधानी रखने की सलाह दी जाती है। ऐसी बहुत से फल, सब्जियां वगैरह फूड आइटम्स हैं, जिनमें शुगर की मात्रा बहुत अधिक पाई जाती है, जिस कारण डॉक्टर्स डायबिटिक लोगों को शुगर पाए जाने वाले फूड आइटम्स को परहेज करने के लिए कहते है, कई ऐसे फल है जिन्हें शुगर पेशेंट्स को समझ में नही आता है और वे अपने डाईट में शामिल कर लेते है। आज हम आपको ऐसे ही फलों के बारे में बताने वाले हैं, जो डायबिटीज के मरीजों को नहीं खाने चाहिए।
केला
केला ऐसा फल है, जिससे शुगर पेशेंट्स को नहीं खाना चाहिए क्योंकि केले में ना केवल शुगर, बल्कि कार्बोहाइड्रेट की मात्रा भी बहुत अधिक पाई जाती है। इन दोनों की अधिकता शरीर में ब्लड शुगर के लेवल को बढ़ा सकता है। इस कारण डायबिटिक लोगों को केले खाने से परहेज करने के लिए कहा जाता है।
अंगूर
अंगूर भी इस लिस्ट में शामिल है, कई शुगर पीड़ित को लगता है कि अंगूर तो खट्टे होते है लेकिन अंगूर भी ऐसे ही फलों में से है, जो में डायबिटीज से पीड़ित लोगों को नहीं खाने चाहिए। इनमें भी शुगर की मात्रा बहुत अधिक होती है। इसमें ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी काफी अधिक पाई जाती है, जो शरीर में शुगर के बैलेंस को बिगाड़ सकते हैं।
खरबूजा
गर्मी का मौसम आते ही खरबूज बाजार में उपलब्ध हो जाता है, और लोग उसे अपने डाईट में शामिल भी करते है, लेकिन खरबूजे में भी नेचुरल शुगर बहुत अधिक मात्रा में पाई जाती है अगर डायबिटिक मरीजों को इससे दूर ही रहना चाहिए नहीं तो खरबूज भी शुगर लेवल बढ़ा सकता है।
आम
आम को फलों का राजा माना जाता है। यह फल सभी लोगों को कोफी भाता हैं और इसे लोग चाव से खाते भी हैं। आम का ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत ज्यादा होता है। इसके साथ ही इसमें सुक्रोज और फ्रुक्टोज की मात्रा भी अच्छी खासी होती है, इसलिए डायबिटीज के मरीजों को इससे दूरी बनानी चाहिए।