ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / lifestyle / Life Style: फ्रिज को बार-बार ऑन-ऑफ करने से बचें, जानिए... क्या होता है...

Life Style: फ्रिज को बार-बार ऑन-ऑफ करने से बचें, जानिए... क्या होता है नुकसान

Life Style: फ्रिज को बार-बार ऑन-ऑफ करने से उसके कंप्रेसर और कूलिंग सिस्टम पर बुरा असर पड़ता है, जिससे फ्रिज जल्दी खराब हो सकता है। जानिए कैसे सही इस्तेमाल से अपनी रेफ्रिजरेटर की लाइफ और एनर्जी बचा सकते हैं।

04-Aug-2025 03:49 PM

By First Bihar

Life Style: आजकल फ्रिज हर घर की मूलभूत आवश्यकता बन गया है। आधुनिक जीवनशैली में चाहे गर्मी हो या सर्दी, फ्रिज का इस्तेमाल हर मौसम में होता है। बाजार में हर साल नए-नए मॉडल लॉन्च हो रहे हैं जो न केवल स्टाइलिश होते हैं बल्कि टेक्नोलॉजी से भी लैस होते हैं। आज के स्मार्ट फ्रिज में ऐसी स्क्रीन तक मिलती है जिससे आप बिना दरवाज़ा खोले अंदर रखा सामान देख सकते हैं। लेकिन इतने एडवांस्ड फीचर्स के बावजूद भी लोग अक्सर शिकायत करते हैं कि फ्रिज जल्दी खराब हो रहा है या ठीक से कूलिंग नहीं कर रहा।


असल में, फ्रिज की खराबी की बड़ी वजह खुद हमारी कुछ गलत आदतें होती हैं, जिनमें सबसे सामान्य है, बार-बार फ्रिज को ऑफ और ऑन करना। बहुत से लोग बिजली बचाने या ‘आराम देने’ की सोच से दिन में कई बार फ्रिज बंद कर देते हैं, लेकिन यह आदत फ्रिज की कार्यक्षमता को सीधे प्रभावित करती है।


बार-बार फ्रिज बंद करने से कंप्रेसर पर अत्यधिक दबाव पड़ता है, जिससे उसकी फंक्शनलिटी कमजोर हो जाती है और वह जल्दी खराब हो सकता है। इसके अलावा, लगातार बंद और चालू करने से फ्रिज का दरवाजा ढीला हो सकता है, जिससे वह ठीक से बंद नहीं होता और कूलिंग में गिरावट आती है। नतीजतन, अंदर रखा खाना जल्दी खराब होने लगता है और फ्रिज से बदबू आने लगती है।


ऊपर से, हर बार फ्रिज को चालू करने पर उसे दोबारा ठंडा होने में अधिक ऊर्जा की आवश्यकता होती है, जिससे बिजली की खपत भी ज्यादा होती है। यह न केवल बिजली का बिल बढ़ाता है बल्कि पर्यावरण पर भी नकारात्मक असर डालता है।


आज के समय में जो एडवांस फ्रिज आते हैं उनमें पहले से ही ऑटो-कट या इन्वर्टर टेक्नोलॉजी जैसे फीचर्स होते हैं, जो तापमान के अनुसार खुद ही कंप्रेसर को ऑन और ऑफ करते रहते हैं। यानी फ्रिज को मैनुअली बंद करने की जरूरत नहीं होती। इसके अलावा, कुछ स्मार्ट फ्रिज ऐसे भी हैं जो मोबाइल ऐप से कनेक्ट होकर कूलिंग कंट्रोल, टेम्परेचर सेटिंग और एनर्जी सेवर मोड तक ऑटोमैटिक संभाल लेते हैं।


क्या करें

फ्रिज को मैनुअली बंद करने से बचें।

फ्रिज के दरवाज़े को जरूरत से ज्यादा समय तक खुला न रखें।

समय-समय पर फ्रिज की सफाई करें ताकि बदबू और बैक्टीरिया से बचा जा सके।

अगर फ्रिज की कूलिंग कम लगे तो तुरंत सर्विसिंग कराएं, ना कि बार-बार ऑफ करके।


इसलिए अगर आप चाहते हैं कि आपका फ्रिज सालों तक सही काम करे, तो उसमें बेवजह हस्तक्षेप करने से बचें। तकनीक को समझें और उसे उसी हिसाब से काम करने दें। छोटी-छोटी गलतियां आपकी महंगी होम अप्लायंस को जल्दी खराब कर सकती हैं।