बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम
20-Oct-2022 04:17 PM
PATNA : इस साल अक्टूबर का महीना अपने साथ कई त्योहारों को साथ लेकर आया है। इस महीने में कई त्योहार पड़ रहे हैं। ऐस में कई सारी छुट्टियां भी एक साथ ही पड़ रही हैं। जिनमें बैंक की छुट्टियों के नाम भी शामिल हैं। इसी कड़ी में अब आगामी कुछ दिनों के अंदर बैंकों में दिवाली, काली पूजा और छठ पर्व की छुट्टी होने वाली है। ऐसे में अगर आप भी बैंक से जुड़े जरूरी काम को कराने की सोच रहे हैं तो बैंक हॉलिडे लिस्ट देखकर उन्हें फटाफट निपटा लें। नहीं तो परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
वैसे तो बैंकों में छुट्टियों की बात करें तो यह राज्यों पर भी निर्भर करता है, लेकिन कुछ छुट्टियां हर जगह मान्य होती हैं। जैसे राष्ट्रीय अवकाश और शनिवार (दूसरे और चौथे), रविवार की छुट्टी हर जगह होती है। बाकी छुट्टियां राज्यों के हिसाब से होती हैं। जिस प्रदेश में जो त्योहार पड़ता है, उसी हिसाब से छुट्टियां रहती हैं। ऐसे में अगर बिहार की बात करें तो आगामी 22 अक्टूबर से लेकर 24 अक्टूबर तक बैंक बंद रहने वाले हैं। दरअसल, 22 अक्टूबर को चौथा शनिवार है। उसके बाद 23 अक्टूबर को रविवार और 24 अक्टूबर को काली पूजा और दिवाली पर बैंक बंद रहेंगे।
वहीं, इसके बाद बैंक वापस से 25 अक्टूबर को खुलेगा लेकिन कुछ दिन काम होने के उपरांत छठ पूजा की छुट्टी शुरू हो जाएगी। छठ की छुट्टी शुरू हो इस बार छठ में रविवार को 30 अक्टूबर को अस्ताचलगामी सूर्य की पूजा की जाएगी। जबकि सोमवार की सुबह उदिप्त सूर्य की पूजा की जाएगी। यानी इस दिन भी बैंक बंद रहेंगे। इस तरह अगर अक्टूबर महा से देखें तो पूरे माह में बिहार में बैंक लगभग कुल 20 दिनों तक बंद रहेंगे।