ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: स्वास्थ्य विभाग के OSD तो बड़े खिलाड़ी निकले...सचिव/ ACS को ही कर दिया था OUT, पकड़े जाने पर मिली यह सजा... थाईलैंड से छिपाकर ला रहे थे 25 करोड़ का गांजा, गया एयरपोर्ट पर कस्‍टम विभाग ने पकड़ा PM Awas Yojana: बिहार में अपना घर पाना हुआ आसान, PMAY रजिस्ट्रेशन हुआ आसान; जानें ऑनलाइन आवेदन की पूरी प्रक्रिया पटना में गैस सिलेंडर की पैनिक बुकिंग से बढ़ा संकट, 1.80 लाख पार पहुंचा बैकलॉग; सप्लाई से अधिक ऑर्डर पटना में गैस सिलेंडर की पैनिक बुकिंग से बढ़ा संकट, 1.80 लाख पार पहुंचा बैकलॉग; सप्लाई से अधिक ऑर्डर Bihar Co Action: निलंबित किए गए हड़ताली तीनों CO पर सख्ती...विभागीय कार्यवाही चलाकर सजा देने की तैयारी, कई अन्य सीओ को सस्पेंड करने की फाइल बढ़ी जल्द होने वाले हैं निलंबित मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा, मुंगेर को 70 से अधिक योजनाओं की मिली सौगात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा, मुंगेर को 70 से अधिक योजनाओं की मिली सौगात BIHAR NEWS : बाहुबली नेता अनंत सिंह को पटना हाई कोर्ट से जमानत, इस मामले में जेल में थे कैद; मोकामा की राजनीति में हलचल तेज मानवता हुई शर्मशार! पटना में 12 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया अरेस्ट

Home / lifestyle / Bihar News: बिहार की महिलाएं निकलीं पुरुषों से ज्यादा हंसमुख, हंसी से भगाती...

Bihar News: बिहार की महिलाएं निकलीं पुरुषों से ज्यादा हंसमुख, हंसी से भगाती हैं तनाव! रिपोर्ट में खुलासा

Bihar News: एक हालिया रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि महिलाएं हंसने को तनाव कम करने और मानसिक स्वास्थ्य बेहतर बनाने का ज़रिया मानती हैं। इस अध्ययन में शामिल महिलाओं की दिनचर्या में हंसी एक ज़रूरी हिस्सा है

11-May-2025 07:50 AM

By First Bihar

Bihar News: बिहार की महिलाएं पुरुषों की तुलना में अधिक हंसमुख पाई गई हैं। हाल ही में राष्ट्रीय महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मार्च 2025 में जारी एक अध्ययन में यह चौंकाने वाला लेकिन सकारात्मक ट्रेंड सामने आया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि राज्य की 65% महिलाएं रोजाना 2-3 घंटे हंसी-मजाक में बिताती हैं, जिससे उनका मानसिक तनाव काफी हद तक कम हो जाता है।


अध्ययन में शामिल हुए 5 लाख से अधिक लोग

इस सर्वे में 507666 लोग शामिल थे, जिनमें से 30 लाख 50 हजार महिलाएं थीं। अध्ययन में 15 साल से लेकर 50 साल तक के उम्र वर्ग को शामिल किया गया। सबसे ज्यादा 30 से 45 वर्ष की महिलाएं हंसमुख श्रेणी में आईं, जो या तो नौकरीपेशा हैं या गृहिणी।


बच्चों के साथ संवाद बनाता है खुशहाल माहौल

अध्ययन में यह भी पाया गया कि करीब 20 लाख महिलाओं ने अपने हंसमुख रहने का कारण बच्चों को बताया। महिलाएं ऑफिस में भी काम के बीच बच्चों से बात कर हंसती हैं, जिससे उनका तनाव दूर होता है। वहीं 10 लाख महिलाओं ने बताया कि वे अपने सहकर्मियों के साथ हंसी-मजाक करती हैं, जिससे ऑफिस का माहौल सकारात्मक बना रहता है।


पुरुषों में हंसमुख होने का प्रतिशत 35%

इसके मुकाबले पुरुषों में हंसमुख रहने की प्रवृत्ति काफी कम देखी गई। केवल 35% पुरुष ही ऐसे पाए गए जो रोजाना हंसी-मजाक के मूड में रहते हैं, वो भी सिर्फ आधे घंटे के लिए। इसका मतलब यह है कि महिलाएं मानसिक स्वास्थ्य को लेकर कहीं ज्यादा जागरूक और सक्रिय हैं।


हंसी से घटती हैं बीमारियां भी

रिपोर्ट में उल्लेख किया गया है कि हंसमुख रहने वाली महिलाओं में बीमारियां भी कम होती हैं। 3 लाख महिलाओं ने बताया कि उन्हें माइग्रेन, बीपी और शुगर जैसी समस्याएं थीं, लेकिन हंसी-योग और हंसते रहने की आदत से उन्हें राहत मिली है। ऐसे लोग हंसमुख व्यक्तियों से मिलने लगे, जिससे उनका जीवन बेहतर हुआ।