बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम
22-May-2022 08:42 PM
By SAURABH
SITAMARHI: लिटिल मास्टर सीजन 5 के डांसिंग कॉम्पिटीशन में बिहार की 11 वर्षीय सादिया परवीन धूम मचा रही है। सीतामढ़ी के नानपुर की रहने वाली सादिया परवीन ने जी टीवी पर प्रसारित होने वाले लिटिल मास्टर सीजन 5 में अपना जलवा बिखेर कर सभी को हैरान कर दिया है। सादिया सीतामढ़ी जिले के छोटे से प्रखंड नानपुर की रहने वाली है।
सादिया मोहम्मद चांद की बेटी है। सादिया की इस उपलब्धि से जिले में खुशी की लहर दौड़ गई है। बताया जा रहा है बिहार सहित पूरे जिले के लोग सादिया की जबरदस्त डांसिंग परफॉर्मेंस को देख सादिया की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। अभी 10 बच्चों का एलिमिनेशन जारी है। सीतामढ़ी के लोग सादिया को फिनाले में पहुंचाने की दुआ कर रहे हैं।
वही सादिया के परफॉर्मेंस से लिटिल मास्टर के कई जज भी आश्चर्यचकित हैं। सादिया 11 साल की है और वह अपने परफॉर्मेंस से सीतामढ़ी सहित पूरे देशवासियों का दिल जीत रही है। अपने डांस के बदौलत सादिया ने सीतामढ़ी जिले के नानपुर से लेकर मुंबई तक का सफर तय किया है। अब वह देशवासियों के दिल में बसने लगी है।
बता दें कि प्रत्येक बिहार बारसोई सादिया के फिनाले में पहुंचने की उम्मीद जाता रहा है और उसे अधिक से अधिक वोट मिले इसे सुनिश्चित कराने के लिए 9152915250 नम्बर पर मिस कॉल देने की अपील कर रहा है। सानिया के पिता दिल्ली में बैग बनाने का काम करते हैं और उनकी बेटी ने पूरे देश में अपना नाम रोशन कर दिया है। जिसके बाद पूरे जिले और प्रदेश में खुशी का माहौल है। लोग सादिया की सफलता के लिए भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं।