बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम
20-Oct-2022 03:19 PM
DESK : कोरोना वायरस अभी भी पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है। यह बातें हम नहीं बल्कि विश्व स्वास्थ्य संगठन यानी WHO ने कही है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा है कि अभी भी कोरोना बिल्कुल खत्म नहीं हुआ है, हालांकि इसका प्रभाव पहले के तुलना में थोड़ा कम जरूर हुआ है, लेकिन भविष्य में हालात और बिगड़ने की संभावनाओं से भी इनकार नहीं किया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार अभी भी दुनिया के कुछ हिस्सों में नए सब वेरिएंट्स चिंताएं बढ़ा रहे हैं। इसके साथ ही संगठन ने इमरजेंसी के लिहाज से पांच बातों का ध्यान रखने की सलाह दी है।
डब्लूएचओ के तरफ से महामारी के खत्म करने के लिए पांच बातों पर जोर देने की सलाह दी गई है। इनमें कोविड के वेरिएंट्स की ट्रैकिंग, मरीजों के इलाज के लिए बढ़ती मेडिकल क्षमता, टीकाकरण, सस्ते इलाज तक लोगों की पहुंच और महामारी के खिलाफ तैयार रहने के लिए मजबूत वैश्विक ढांचा शामिल है। WHO प्रमुख टेडरोस अधानोम घेब्रेएसस ने कहा, 'इस महामारी ने हमें पहले भी चौंकाया है और दोबारा भी चौंका सकती है। WHO ने चेताया, 'दुनिया के कुछ हिस्सों में लोगों को लगता है कि महामारी खत्म हो गई है, जबकि यह हकीकत नहीं है।
समिति ने कहा कि इनका पूर्ण प्रभाव अभी भी पूरी तरह से समझा नहीं गया है और कोविड -19 से संबंधित जटिलताओं और इसके बाद की स्थितियों के बारे में भी चेतावनी दी। समिति ने कहा कि इसका प्रकोप उत्तरी गोलार्ध में आगामी सर्दियों के मौसम में भी विकसित हो सकता है। समिति ने कहा कि भविष्य के वेरिएंट की आनुवंशिक और एंटीजेनिक विशेषताओं का अभी तक विश्वसनीय रूप से अनुमान नहीं लगाया जा सकता है और विकसित होने वाले वेरिएंट वर्तमान टीकों और चिकित्सा विज्ञान के लिए चुनौतियां हो सकते हैं।