बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम पटना में होगा फर्स्ट बिहार-झारखंड का "आरोग्य एक्सीलेंस अवॉर्ड्स" 2026: समाज के लिए बेहतर काम करने वाले डॉक्टरों का होगा सम्मान
17-Nov-2022 12:53 PM
PATNA : यदि आपको बैंकों से जुड़ें जरूरी काम करने हैं तो इसे जल्द पूरा कर कर लें वरना आपको अधिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल, हम यह बात इसलिए कह रहे हैं क्योंकि,आगामी 19 नवंबर को देशव्यापी बैंक हड़ताल होने वाला है। इसलिए इस दिन बैंकिंग से जुड़े सारे काम ठप हो सकते हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, बैंकों की यह हड़ताल ऑल इंडिया बैंक एम्पलाइज एसोसिएशन (AIBEA) की तरफ से की बुलाई जा रही है। इसको लेकर बैंक ऑफ बड़ौदा ने एक रेगुलेटरी स्टेटमेंट जारी कर कहा कि एसोसिएशन के महासचिव ने इंडियन बैंक एसोसिएशन को हड़ताल के संबंध में नोटिस भेजा है। इस नोटिस में सूचित किया गया था कि सदस्य अपनी मांगों के समर्थन में 19 नवंबर को हड़ताल पर जाना चाहते हैं। बता दें कि, 19 नवंबर महीने का तीसरा शनिवार हैं ऐसे में इस दिन बैंक खुले रहते हैं। लेकिन, अब हड़ताल के कारन बैंकों में ताला लटक सकता है।
इस हड़ताल को लेकर बैंक एम्पलाइज एसोसिएशन का कहना है कि बैंकों के प्राइवेटाइजेशन के खिलाफ और बैंक कर्मियों की सुरक्षा को लेकर हड़ताल का ऐलान किया गया है। इसलिए यदि आपको बैंकों से जुड़ें हुए कोई भी काम है तो इसे आज और कल तक निपटा लें। क्योंकि शनिवार के बाद रविवार को बैंकों में साप्ताहिक अवकाश रहेगा। यानी दो दिन बैंक में कामकाज प्रभावित रहेगा।
गौरतलब हो कि, इस बंद से से आम जनता को परेशानी उठानी पड़ सकती है। हड़ताल होने की वजह से बैंकों के कामकाज प्रभावित हो सकते हैं। इसके अलावा, यह हड़ताल शनिवार के दिन है और इसके अगले दिन रविवार होने की वजह से भी बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में हड़ताल के चलते कुछ एटीएम में कैश खत्म हो सकता है। इसलिए अगर आपको नकद रुपयों की जरूरत है तो 18 नवंबर तक ही निकाल लें।