TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत IPL 2026: बिहार का बेटा देगा किंग कोहली को टक्कर, टॉस होते ही जुड़ जाएगा नाम के साथ बड़ा इतिहास चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला' मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब Sunset Points in India: भारत में कहां दिखता है सबसे जादुई सनसेट? ये 5 जगहें बना देंगी आपकी शाम यादगार बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद
01-Dec-2023 04:42 PM
By ALOK KUMAR
BETTIAH: वॉट्सएप ग्रुप में छुट्टी की चर्चा करना बिहार के शिक्षकों को काफी महंगा पड़ गया। वॉट्सएप ग्रुप में छुट्टी को लेकर चैट करने पर विभाग ने एक साथ 6 शिक्षकों को नोटिस थमा दिया। मामला बिहार के बेतिया का है जहां शिक्षा विभाग ने 6 शिक्षकों को नोटिस भेजकर 24 घंटे के अंदर जवाब मांगा है। जवाब नहीं देने पर नौकरी से बर्खास्त करने और उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की भी बात कही गई है।
बताया जा रहा कि शिक्षकों द्वारा व्हाट्सएप ग्रुप में छुट्टी को लेकर चैट किया जा रहा था। मिली जानकारी के अनुसार, बेतिया के आधा दर्जन शिक्षकों पर विभाग ने प्राथमिकी दर्ज करने और नौकरी से बर्खास्त करने को लेकर नोटिस जारी किया है। सभी से 24 घंटे के अंदर नोटिस का जवाब देने को कहा गया है। ऐसा नहीं करने पर उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। उनकी नौकरी जा सकती है और एफआईआर भी हो सकता है।
बता दें कि शिक्षकों द्वारा अपने व्हाट्सएप ग्रुप में छुट्टी तालिका को लेकर चैट किया जा रहा था। जहां विभाग द्वारा जारी छुट्टी तालिका को कही से जायज नहीं बताया गया था। ऐसे में किसी तरह यह जानकारी विभाग के अधिकारी तक पहुंच गई, जिसके बाद से उनकी नौकरी खतरे में पड़ गई है। यह नोटिस जिला के शिक्षा कार्यक्रम पदाधिकारी योगेश कुमार द्वारा जारी किया गया है। इसमें यह लिखा गया है कि आप सभी दूसरे शिक्षकों को भड़काने का प्रयास कर रहे हैं। साथ ही शांति व्यवस्था को भंग किया जा रहा हैं। आप सभी प्रशासनिक पदाधिकारी के विरुद्ध षड्यंत्र रचे हैं। विभाग की छवि को धूमिल करने की कोशिश कर रहे हैं।
विभाग ने कहा है कि आप लोगों ने अनुशासनहीनता एवं उदंडता की घोर प्रकाष्ठा को पार कर दिए हैं। ऐसे में आप लोगों के ऊपर कार्रवाई क्यों नहीं की जाए। इसका 24 घंटे के अंदर कारण बताएं। आपके ऊपर प्राथमिक दर्ज करते हुए आपको नौकरी से बर्खास्त क्यों नहीं किया जाए। गौरतलब हो कि यह नोटिस जिले में कार्यरत शिक्षिका मीना कुमारी, ज्योति कुमारी,शिक्षक अमूल्य प्रताप, सद्दाम हुसैन, रूपेश गोपाल और शिक्षिका रूबा खातून पर जारी हुआ है। पश्चिम चंपारण के बेतिया में शिक्षा विभाग द्वारा इस नोटिस से जिले में शिक्षकों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।