बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा
04-Oct-2025 03:37 PM
By First Bihar
JHARKHAND: झारखंड के हजारीबाग जिले में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। केरेडारी थाना क्षेत्र के चट्टीबरियातू गांव निवासी कुलदीप सोनी के घर में चोरों ने धावा बोलकर 1 करोड़ 30 लाख रुपये मूल्य के गहने और 1.70 लाख रुपये कैश चोरी कर ली।
घटना विजयदशमी के दिन की है, जब कुलदीप सोनी अपने परिवार के साथ दशहरा मेला देखने गए हुए थे। इधर चोरों ने बंद घर को निशाना बनाते हुए भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरी की इस बड़ी घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। इलाके में लगे सीसीटीवी को भी पुलिस ने खंगाला है।
मिली जानकारी के अनुसार विजयादशमी की रात चोरों ने घर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद अलमारी का लॉक तोड़कर उसमें रखे एक लाख 70 हजार कैश और 1 करोड़ 30 लाख रुपये के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। चोरी हुए जेवरों में झुमका, चेन, टॉप्स, मंगलसूत्र, मांगटीका, लॉकेट, अंगूठी, हार, पायल सहित कई स्वर्णआभूषण और चांदी के आभूषण चुरा लिये। जिसमें कुलदीप, उनकी पत्नी और बच्चों के गहने शामिल हैं।
पीड़ित कुलदीप सोनी ने केरेडारी थाना में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि चोरी के दौरान अलमारी और टीवी पर चोरों की उंगलियों के निशान भी मिले हैं। बता दें कुलदीप की एक सोने-चांदी की दुकान भी है। सर्राफा कारोबारी कुलदीप ने पुलिस को बताया कि उन्हें शक है कि उनके पड़ोसी मुन्ना वर्मा इस चोरी में शामिल हो सकता है। चोरी की इस भीषण घटना पर केरेडारी थाना प्रभारी विवेक कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने दावा किया कि जल्द ही इस मामले का खुलासा किया जाएगा।