ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा

कोयला खदान से जहरीली गैस रिसाव से हड़कंप, एक महिला की मौत, दर्जनों लोग बीमार; इलाके को खाली करने का निर्देश

Jharkhand News: धनबाद के केन्दुआडिह बस्ती में भूमिगत कोयला खदान से जहरीली गैस लीक होने के कारण 12 लोग बीमार हुए और एक महिला की मौत का दावा किया गया। BCCL ने प्रभावित इलाके को ‘डेंजर ज़ोन’ घोषित कर दिया है।

06-Dec-2025 03:30 PM

By FIRST BIHAR

Jharkhand News: झारखंड के धनबाद में केन्दुआडिह बस्ती के आसपास भूमिगत कोयला खदानों से जहरीली गैस लीक होने की खतरनाक घटना सामने आई है। इस गैस रिसाव के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। अधिकारियों के अनुसार, इस घटना में 12 लोग बेहोश होकर बीमार पड़ गए, जबकि एक महिला की मौत का भी दावा किया गया है। हालांकि प्रशासन ने कहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट होगा।


रिपोर्ट के मुताबिक, भूमिगत खानों से कार्बन मोनोऑक्साइड जैसी जहरीली गैस ऊपर की सतह तक पहुंच रही है, जिससे सांस लेने में कठिनाई, सिरदर्द और बेहोशी जैसी समस्याएं सामने आ रही हैं। अचानक हुई इस घटना ने बस्ती में रहने वाले लोगों की सुरक्षा को लेकर खतरे की घंटी बजा दी है।


घटना के तुरंत बाद भारत कोकिंग कोल लिमिटेड सक्रिय हो गई। कंपनी ने प्रभावित क्षेत्रों में ‘डेंजर ज़ोन’ घोषित किया और वहां रहने वाले लोगों को नोटिस जारी कर घर खाली करने के निर्देश दिए। BCCL की टीम ने घरों की दीवारों पर नोटिस चस्पा कर लोगों से तत्काल सुरक्षित स्थान पर जाने की अपील की।


भविष्य में किसी बड़े हादसे को रोकने के लिए कंपनी ने तीन एम्बुलेंस बस्ती में तैनात कर दी हैं, ताकि आपात स्थिति में तुरंत राहत पहुंचाई जा सके। BCCL के अधिकारी लगातार इलाके का सर्वे कर रिसाव के स्रोत को खोजने की कोशिश कर रहे हैं।


पूरा क्षेत्र दहशत में है, और लोग परेशान हैं कि अगर घर छोड़ें तो जाएं कहां। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि पुनर्वास की व्यवस्था की जा रही है और करीब 1,000 से अधिक परिवारों को जल्द ही सुरक्षित जगह स्थानांतरित किया जाएगा।