ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : दो मासूमों से छिन गई मां! घर में घुसकर महिला की हत्या, जमीन विवाद बना मौत की वजह बिहार में अपराधियों का तांडव: घर में घुसकर महिला को मौत के घाट उतारा, पति ने भागकर बचाई जान Bihar News: दहेज की भेंट चढ़ी बिहार की एक और बेटी, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी, पति गिरफ्तार BIHAR NEWS : बिहार में 5 करोड़पति बाबू का भ्रष्टाचार या महाघोटाला! इंजीनियर से अफसर तक—करोड़ों की संपत्ति, छापों में नोट गिनती मशीनें भी हुई फेल BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव

Home / india / Noida: नौवीं के छात्र ने दी थी स्कूलों को बम से उड़ाने की...

Noida: नौवीं के छात्र ने दी थी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस गिरफ्त में नाबालिग

Noida School Bomb Threat: नोएडा में चार स्कूलों को धमकी भरा मेल भेजने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। धमकी भरा मेल नौवीं क्लास में पढ़ने वाले छात्र ने भेजा था।

06-Feb-2025 08:42 AM

By KHUSHBOO GUPTA

Noida School Threat: उत्तर प्रदेश के नोएडा में चार स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस की जांच में पता चला कि नौंवी क्लास में पढ़ने वाले एक छात्र ने ये धमकी भेजी थी। पढ़ाई से बचने के लिए उसने मयूर पब्लिक स्कूल, त्रानश्री स्कूल, द हेरिटेज और स्टेप बाय स्टेप स्कूल को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने और बच्चों को मारने की धमकी दी थी।


जांच के दौरान ईमेल के लिंक से पुलिस को छात्र के बारे पता चल गया। पूछताछ में पता चला कि वो नोएडा के ही एक स्कूल में पढ़ाई करता है। बुधवार को वो स्कूल नहीं जाना चाहता था, जिसकी वजह से उसने स्कूल में धमकी भरा मेल भेजने की योजना बनाई ताकि स्कूल में छुट्टी हो जाए लेकिन, उसे इस बात का भी डर सता रहा था कि वो पकड़ा जा सकता है। इसलिए उसने गूगल से चार और स्कूलों के ईमेल आईडी ले लिए और सभी को धमकी भरा मेल भेज दिया। 


दरअसल मंगलवार की रात 12 बजे नोएडा के चार स्कूलों को धमकी भरे ईमेल आये थे। सुबह जब स्कूल की ओर से मेल चेक किए गए तो हड़कंप मच गया। स्कूल प्रशासन ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस के अधिकारी डॉग स्क्वाड टीम के साथ स्कूल पहुंचे और बच्चों को क्लास रूम से बाहर निकालकर पूरे स्कूल की जांच की। स्कूलों में अफरा-तफरी मच गई थी। बच्चों के पैरेंट्स स्कूल पहुंच गये। हालांकि जांच बाद ये धमकी फर्जी निकली। स्कूल परिसर खाली कराने के बाद करीब दो घंटे तक स्कूलों की जांच की गई लेकिन कोई संदिग्ध सामान नहीं मिला। पुलिस ने फिर ईमेल भेजने वाले की जांच की तब मामले का खुलासा हुआ।