BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम Bihar weather : बिहार में ईद के दिन आफत की बारिश, गरज-तड़क और ओले – 4 लोगों की मौत बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश
28-Feb-2025 11:21 AM
By KHUSHBOO GUPTA
Agra Suicide Case: यूपी के आगरा से सुसाइड की खबर है। यहां सदर थाना क्षेत्र की डिफेंस कॉलोनी में टाटा कंसल्टेंसी सर्विस (टीसीएस) के मैनेजर मानव शर्मा ने खुदकुशी कर ली है। बताया जा रहा है कि पत्नी के उत्पीड़न से तंग आकर मैनेजर ने सुसाइड कर लिया। मैनेजर की एक साल पहले ही शादी हुई थी। सुसाइड से पहले टीसीएस मैनेजर ने करीब 7 मिनट का एक वीडियो भी बनाया है।
वीडियो में मैनेजर ने कहा है कि- पापा सॉरी, मम्मी सॉरी, अक्कू सॉरी... अब मैं विदा ले रहा हूं। द लॉ नीड टू प्रोटेक्ट मैन... प्लीज मर्दों के बारे में कोई तो बात करे। वे बहुत अकेले हो जाते हैं। उन्होंने वीडिये में पत्नी के चरित्र पर सवाल उठाए। इसके साथ ही अपील की है कि मां-बाप को परेशान न करें। एयरफोर्स से रिटायर्ड नरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि उनका इकलौता बेटा मानव शर्मा मुम्बई में टीसीएस में रिक्रूटमेंट मैनेजर था। बेटे ने 24 फरवरी की सुबह 5 बजे घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी।
नरेंद्र कुमार शर्मा का आरोप है कि बेटे की शादी 30 जनवरी 2024 को हुई थी। टीसीएस में नौकरी चलते बेटा अपने साथ बहू को मुंबई ले गया। वहां पर बहू आए दिन बेटे से झगड़ा करती थी। उसे झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देती थी। 23 फरवरी को बहू और बेटे मुंबई से आगरा आए। उसी दिन बेटा मानव अपनी पत्नी को मायके छोड़ आया था।
नरेंद्र कुमार शर्मा का आरोप है कि मानव को बहू के मायके वालों ने धमकाया था। जिससे वह डिप्रेशन में आ गया और उसने आत्महत्या कर ली। बुजुर्ग पिता का आरोप है कि जब वह शिकायत लेकर पुलिस के पास गए तो महाशिवरात्रि की व्यस्तता बताकर उन्हें वापस भेज दिया गया। जिसके बाद बुजुर्ग पिता ने सीएम को शिकायती पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है। आगरा की इस घटना ने बेंगलुरु में AI इंजीनियर अतुल सुभाष की आत्महत्या की याद ताजा कर दी। नरेंद्र कुमार शर्मा का आरोप है कि मानव ने पत्नी के उत्पीड़न से तंग आकर आत्महत्या कर ली है। बेटे के मोबाइल फोन में आत्महत्या से पहले का वीडियो मिला है। नरेंद्र कुमार शर्मा ने कहा है कि उन्हें सिस्टम से सिर्फ न्याय चाहिए।