ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम Bihar weather : बिहार में ईद के दिन आफत की बारिश, गरज-तड़क और ओले – 4 लोगों की मौत बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश

Home / india / Tukaram Omble: जान की बाजी लगाकर आतंकी कसाब को जिंदा पकड़ने वाले वीर...

Tukaram Omble: जान की बाजी लगाकर आतंकी कसाब को जिंदा पकड़ने वाले वीर तुकाराम ओंबले का बनेगा स्मारक, फडणवीस सरकार ने लिया फैसला

Tukaram Omble: शहीद पुलिसकर्मी तुकाराम ओंबले के सम्मान में महाराष्ट्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। आतंकी अजमल कसाब को जिंदा पकड़ने वाले शहीद पुलिसकर्मी तुकाराम ओंबले के सम्मान में महाराष्ट्र सरकार 13.46 करोड़ रुपये की लागत से स्मारक बनाएगी।

29-Mar-2025 01:45 PM

By KHUSHBOO GUPTA

Tukaram Omble: मुंबई हमलों के दौरान अपनी जान की बाजी लगाकर आतंकी अजमल कसाब को जिंदा पकड़ने वाले शहीद पुलिसकर्मी तुकाराम ओंबले के सम्मान में महाराष्ट्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार उनके सम्मान में सतारा जिले के मौजे केडंबे गांव में एक भव्य स्मारक बनाने जा रही है, जिसके लिए 13.46 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है। इससे पहले केंद्र सरकार ने तुकाराम ओम्बले को अशोक चक्र से सम्मानित किया था।


स्मारक का निर्माण महाराष्‍ट्र के सतारा में स्थित तुकाराम ओम्बले के पैतृक गांव केदंबे में होगा। जिसके लिए महाराष्‍ट्र सरकार द्वारा 13.46 करोड़ रुपये स्वीकृत किये गये हैं। जिसकी पहली किश्त 2.70 करोड़ रुपये यानी 20% शुक्रवार को जिला प्रशासन को उपलब्ध करा दी गयी है। आपको बता दें कि तुकाराम ओम्बले एक बहादुर पुलिसकर्मी थे, जो मुंबई पुलिस में सहायक उप-निरीक्षक यानी ASI के पद पर कार्यरत थे। उनका जन्म महाराष्ट्र के सातारा जिले के एक छोटे से गांव केदाम्बे में हुआ था। वे पहले भारतीय सेना में थे और बाद में 1991 में मुंबई पुलिस में शामिल हुए।


तुकाराम ओम्‍बले की वजह से कसाब जैसा खूंखार आतंकी सुरक्षा एजेंसियां जिंदा पकड़ पाई। तुकाराम ओम्बले को 26/11 मुंबई हमले में उनकी वीरता के लिए याद किया जाता है। उस रात, जब आतंकवादी अजमल कसाब और उसका साथी एक कार में भाग रहे थे, तब तुकाराम अपनी टीम के साथ चौपाटी पर तैनात थे। तुकाराम ओम्‍बले के पास कोई हथियार नहीं था। वो केवल एक लाठी लेकर ड्यूटी कर रहे थे।  जब कसाब ने आत्मसमर्पण का नाटक किया और फिर अचानक गोलीबारी शुरू की तो तुकाराम ने उसे पकड़ लिया। उन्होंने कसाब की बंदूक की नली को पकड़कर उसे रोक दिया, जिससे उनकी टीम उसे जिंदा पकड़ सकी। इस दौरान कसाब ने उन पर कई गोलियां चलाईं, और तुकाराम शहीद हो गए। उनकी इस बहादुरी के लिए भारत सरकार ने उन्हें मरणोपरांत अशोक चक्र से सम्मानित किया।