ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव, रेल यात्रियों में दहशत बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव, रेल यात्रियों में दहशत Bihar News: थावे दुर्गा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं पर हमला, प्रसाद के विवाद में जमकर हुई मारपीट Bihar News: थावे दुर्गा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं पर हमला, प्रसाद के विवाद में जमकर हुई मारपीट मिडल ईस्ट युद्ध के बीच भारत ने बढ़ाई खुद की सुरक्षा, अब गोला-बारूद ही नहीं इस टेक्नोलॉजी से भी दुश्मन को मिलेगा करारा जवाब IPL 2026 से पहले बड़ा झटका! 7 खिलाड़ी बाहर, 9 पर सस्पेंस, टीमों की बढ़ी टेंशन; ये है पूरी लिस्ट धर्मसंकट में आरजेडी और कांग्रेस, राज्यसभा चुनाव में गच्चा देने वाले विधायकों पर क्यों नहीं हो रहा एक्शन? धर्मसंकट में आरजेडी और कांग्रेस, राज्यसभा चुनाव में गच्चा देने वाले विधायकों पर क्यों नहीं हो रहा एक्शन? RailOne App : अब घर तक छोड़ेगी रेलवे! इस ऐप से टिकट के साथ बुक करें टैक्सी, रेलवे की नई सुविधा ने बदला सफर का तरीका Zomato से खाना मंगवाना हुआ महंगा, हर ऑर्डर पर अब देनी होगी इतनी प्लेटफॉर्म फीस, जानिए

Home / india / 200 फीट ऊंची टंकी पर चढ़ गया इंजीनियर, बिरयानी का लालच देने के...

200 फीट ऊंची टंकी पर चढ़ गया इंजीनियर, बिरयानी का लालच देने के बाद नीचे उतरा

हावड़ा में एक शख्स पानी की टंकी पर चढ़ गया और नीचे उतरने का नाम नहीं ले रहा था। युवक बिहार के मुजफ्फरपुर का रहने वाला है। लोगों ने जब बिरयानी खिलाने का लालच दिया तब वो नीचे उतरा।

13-Jan-2025 03:45 PM

By First Bihar

hawarah news: पश्चिम बंगाल के हावड़ा में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है जहाँ एक मानसिक रूप से विक्षिप्त इंजीनियर 200 फीट ऊँची पानी की टंकी पर चढ़ गया। यह घटना दासनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सेंट्रल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (सीटीआई) के पास रविवार दोपहर की है।


युवक की पहचान 26 वर्षीय सिराजुद्दीन अंसारी के रूप में हुई है, जो बिहार के मुजफ्फरपुर का रहने वाला है। हालांकि, वह मुजफ्फरपुर के किस इलाके का है, यह अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस उसके परिवार वालों से संपर्क करने की कोशिश कर रही है। बॉलीवुड फिल्म 'शोले' के एक दृश्य की याद यह घटना दिलाती है। जिस तरह बसंती से शादी करने की जिद्द पर अड़े धर्मेंद्र पानी की टंकी पर चढ़ जाता है कहने लगता है कूद जाऊंगा..फांद जाऊंगा यदि बसंती से शाही नहीं करायी गयी। उसी तरह हावड़ा में एक युवक 200 फीट की ऊंचाई वाले पानी की टंकी पर चढ़ गया।


स्थानीय लोगों ने रविवार दोपहर एक युवक को टंकी पर बेखौफ घूमते देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दमकल और सिविल डिफेंस के कर्मचारियों को बुलाया। युवक को नीचे उतारने के लिए सीढ़ी लगाई गई और उसे बिरयानी खिलाने का लालच दिया गया। करीब डेढ़ घंटे की कोशिश के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतारा गया और थाने ले जाया गया।


पुलिस द्वारा पूछताछ में युवक ने बताया कि वह बीटेक पास है और कुछ महीने पहले उसकी आँखों के सामने एक सड़क दुर्घटना हुई थी, जिसमें कई लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद से ही वह अपना मानसिक संतुलन खो बैठा था और पहले भी कई बार घर से निकल चुका था। उसके शरीर पर चोट के निशान भी हैं, जिनका पुलिस इलाज करवा रही है।